विज्ञापन

दिवाली पर दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक लेवल पर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 राज्यों में बारिश की संभावना

Aaj Ka Mausam: दीवाली पर दिल्ली-NCR समेत देश के 50 शहरों की हवा दमघोंटू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है.

दिवाली पर दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक लेवल पर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 राज्यों में बारिश की संभावना
Aaj Ka Mausam: दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम (फोटो:IANS)
  • दिल्ली में दीवाली के बाद प्रदूषण स्तर खतरनाक रूप से बढ़कर कई इलाकों में AQI चार सौ के करीब पहुंच गया है.
  • देश के पचास शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ गए हैं.
  • भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में तापमान में गिरावट से ठंड का प्रभाव तेजी से महसूस किया जा रहा है.

दिवाली पर दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक लेवल पर जाता हुआ दिख रहा है. 8 नवंबर की सुबह ही AQI कई इलाकों में 400 के पास दिख रहा है. दिल्ली के साथ-साथ देश के 50 शहरों की हवा बेहद खराब नजर आ रही है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल आज दो तरह का मौसम बना हुआ है. उत्तर भारत में तापमान गिरने की वजह से ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने आज भी 10 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

दिवाली पर दिल्ली में AQI का खतरनाक लेवल 

दिवाली की सुबह से ही दिल्ली में AQI खतरनाक लेवल में दिख रहा है. आज सुबह दिल्ली का AQI 309 दर्ज किया गया, जो 'हैजर्डस' श्रेणी में है और मुख्य प्रदूषक PM2.5 है. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, दिल्ली की हवा आज और कल यानी 8 और 9 नवंबर को 'सीवियर' कैटेगरी में रह सकती है. इसके बाद अगले 6 दिन भी हवा 'सीवियर' से 'वेरी पुअर' के बीच झूलती रहेगी. आज सुबह से धंधु छाया हुआ है. हालांकि तापमान में गिरावट की वजह मौसम में ठंड का एहसास भी होना शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में ठंड का असर और बढ़ना शुरू हो जाएगा.

दिवाली पर दिल्ली समेत अन्य राज्यों का AQI जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए. 

उत्तर भारत में ठंड के साथ बढ़ने लगा कोहरा

उत्तर भारत में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर बढ़ना शुरू हो गया है. IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज बारिश की संभावना नहीं है, यहां सुबह ठंडी और कोहरे वाली हो रही है. इन राज्यों में आज दिन का तापमान 28-30 डिग्री और रात का तापमान 14-16 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे सुबह-सुबह ठंड का अहसास ज्यादा होगा. जबकि रात में भी तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर बढ़ेगा.  मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भी आज मौसम साफ रहेगा. मध्य प्रदेश में दिवाली पर बारिश या आंधी का कोई अलर्ट नहीं है. लेकिन ठंड का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा. 

दिवाली पर बारिश की संभावना 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दीवाली पर कई राज्यों में बारिश की भी संभावना बन रही है. चक्रवात 'मुरासु' कमजोर हो गया है, लेकिन उसका असर अभी भी बना हुआ है. आईएमडी ने आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में बारिश की संभावना बन रही है. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है. 

ये वीडियो भी देखिए

पहाड़ों में आज से बर्फबारी बढ़ेगी

पहाड़ों पर बर्फभारी का असर बढ़ना शुरू हो गया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है.  कल यानी 8 और 9 नवंबर को भी छिटपुट बारिश की संभावना बन रही है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके बाद वहां बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 

ये भी पढ़ेंः दिवाली-छठ पर अचानक कहां से आ जाती हैं हजारों स्‍पेशल ट्रेनें? रेलवे का ये इंतजाम जानकर चौंक जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Weather Update, Aaj Ka Mausam, Diwali Weather Delhi, Delhi AQI Today, Rain Alert Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com