कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी सरकार के खिलाफ तेवरों में आक्रामकता देखी जा रही है. बुधवार को राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ ट्विटर के जरिए मोर्चा खोलते हुए इसे अंधा सिस्टम करार दिया, उन्होंने लिखा कि एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं है, मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम' का सच दिखाते चलो.
एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 28, 2021
मदद का हाथ बढ़ाते चलो
इस अंधे ‘सिस्टम' का सच दिखाते चलो!#TogetherStronger
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
इससे पहले भी राहुल गांधी कोविड के हालातों को लेकर मोदी सरकार का घेराव करते रहे हैं. हाल ही उन्होंने देश में सभी को मुफ्त वैक्सीन देने की वकालत की थी और इन हालातों में सेंट्रल विस्ता परियोजना के के काम जारी रहने पर भी सवाल उठाए थे.
कोरोनावायररस का कहर भारत में लगातार बढ़ रहा है, और बुधवार को लगातार सातवां दिन रहा, जब COVID-19 संक्रमण के तीन लाख से ज़्यादा नए केस सामने आए. वैसे, यह लगातार 11वां दिन है, जब देशभर में ढाई लाख से ज़्यादा कोरोना वायररस संक्रमण के नए मामले दर्ज हुए. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए ताज़ातरीन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,60,960 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जो अब तक एक दिन में दर्ज हुए केसों का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं