कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर रखा है. राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी, आम जरूरत की चीजों पर जीएसटी, गिरते रुपये, किसानों और चीन के साथ सीमा विवाद मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पीएम मोदी (PM Narendra Modi)से 10 सवाल पूछे है. अपने फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के 'राजा' कहकर संबोधित किया है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मानसून सत्र में हम प्रधानमंत्री जी से जनता के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे. जनता के कई सवाल थे जिनके जवाब प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देने थे लेकिन उनकी तानाशाही देखिए, सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री इतने नाराज़ हो गए कि 57 सांसदों को गिरफ़्तार करवा दिया और 23 को निलंबित."
राहुल ने इस पोस्ट में आगे लिखा...ख़ैर, जो सवाल पूछने नहीं दिए जा रहे, वो यहां पूछ रहा हूं 'राजा' से:
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
1. 45 सालों में आज सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी क्यों है? हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?
2. जनता के रोज़मर्रा के खाने-पीने की चीज़ों जैसे दही-अनाज पर GST लगा कर, उनसे दो वक़्त की रोटी क्यों छीन रहे हैं?
3. खाने का तेल, पेट्रोल-डीज़ल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता राहत कब मिलेगी?
4. डॉलर के मुकाबले रूपए की कीमत 80 पार क्यों हो गई?
5. आर्मी में 2 सालों से एक भी भर्ती नहीं करके, सरकार अब 'अग्निपथ' योजना लायी है, युवाओं को 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बनने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है?
6. लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है, आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं?
7. फसल बीमा से इंश्योरेंस कंपनियों को ₹40,000 करोड़ का फायदा करवा दिया, मगर 2022 तक किसानों की 'आय दोगुनी' करने के अपने वादे पर चुप, क्यों?
8. किसान को सही MSP के वादे का क्या हुआ? और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवज़ा मिलने का क्या हुआ?
9. वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में मिलने वाली 50% छूट को बंद क्यों किया? जब अपने प्रचार पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं तो, बुज़ुर्गों को छूट देने के लिए पैसे क्यों नहीं हैं?
10. केंद्र सरकार पर 2014 में 56 लाख करोड़ कर्ज़ था, वो अब बढ़ कर 139 लाख करोड़ हो गया है, और मार्च 2023 तक 156 लाख करोड़ हो जाएगा, आप देश को कर्ज़ में क्यों डुबा रहे हैं?
उन्होंने आगे लिखा, "सवालों की लिस्ट बहुत लंबी है लेकिन पहले प्रधानमंत्री जी मेरे इन 10 सवालों का जवाब दे दें. कांग्रेस पार्टी को डराने-धमकाने से आपकी जवाबदेही ख़त्म नहीं हो जाएगी, हम जनता की आवाज़ हैं और उनके मुद्दे उठाते रहेंगे.
इससे पहले भी राहुल ने ट्वीट किया था कि देश के ‘राजा' का हुक्म है - जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST,अग्निपथ पर सवाल पूछेगा - उसे कारागृह में डाल दो. भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे. गौरतलब है कि राहुल गांधी को बुधवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वह एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे और सड़क पर बैठ गए थे. कीमतों में वृद्धि से लेकर, जीएसटी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग समेत कई मुद्दों को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे थे.
* मनी लॉन्डरिंग के तहत गिरफ्तारी का ED का अधिकार बरकरार, SC ने कहा - गिरफ्तारी प्रक्रिया मनमानी नहीं
* उद्धव ठाकरे से एक दिन पहले खरी-खोटी सुनने वाले CM एकनाथ शिंदे ने अब यूं दी बर्थडे की बधाई
* लालू के करीबी भोला यादव को CBI ने 'ज़मीन के बदले नौकरी' केस में गिरफ़्तार किया
ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं