कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर कीमतों में वृद्धि से लेकर, ED समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दों पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है कि सिलेंडर ₹1053 का क्यों? दही-अनाज पर GST क्यों? सरसों का तेल ₹200 क्यों? महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा' ने 57 MPs को गिरफ़्तार और 23 MPs को निलंबित किया गया है. राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बखूबी आता है.
सिलेंडर ₹1053 का क्यों?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 27, 2022
दही-अनाज पर GST क्यों?
सरसों का तेल ₹200 क्यों?
महंगाई और बेरोज़गारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा' ने 57 MPs को गिरफ़्तार और 23 MPs को निलंबित किया।
राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बख़ूबी आता है।
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले भी राहुल ने ट्वीट किया था कि देश के ‘राजा' का हुक्म है - जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST,अग्निपथ पर सवाल पूछेगा - उसे कारागृह में डाल दो. भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे.
गौरतलब है कि तीसरे राउंड की पूछताछ के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ED दफ्तर पहुंच गई हैं. उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी हैं. नेशनल हेराल्ड न्यूजपेपर से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को भी सोनिया गांधी से पूछताछ की थी, जो कि 6 घंटे तक चली थी. इससे पहले सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से एजेंसी ने 21 जुलाई को पूछताछ की थी, जो कि लगभग 3 घंटे तक चली थी. इस दौरान उनसे 28 सवाल किए गए थे.
यह पूछताछ समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड' और ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ी है. अधिकारियों ने बताया कि कोविड अनुकूल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूछताछ के सत्र किए जा रहे हैं और इसे ऑडियो-वीडियो माध्यम से रिकॉर्ड किया जा रहा है. कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई की निंदा की है और इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध तथा उत्पीड़न'' करार दिया है.
Video:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से छह घंटे तक पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं