दिल्ली- NCR में प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि पंजाब में पराली जलने के लिए हम जिम्मेदार हैं. हम इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते. बाकी राज्य के लिए केंद्र सरकार आगे आए. दिल्ली में हवा काफी खराब हो गई है, लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इसके कई पहलू हैं और यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, चरखी दादरी, जींद, मानेसर, फरीदाबाद सब जगह सीवीयर कंडीशन (गंभीर हालत) है. इसकी जिम्मेदार आम आदमी पार्टी नहीं है. एक राज्य की हवा एक राज्य में नहीं रहती. इसके लिए केंद्र सरकार को कदम उठाने पड़ेंगे. पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है. यह वक्त उंगली उठाने या गाली देने का नहीं है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे कहते रहें केजरीवाल ज़िम्मेदार है, हम कहते रहे कि वे ज़िम्मेदार हैं, इससे समाधान नहीं निकलेगा. हम मानते हैं कि पंजाब में पराली जल रही है और इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं हैं. हम और हमारी सरकार जिम्मेदार है. हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं. यह बहुत कम समय होता है. हमने बहुत काम किया है. कुछ कदमों में सफलता मिली, काफी सफलता नहीं मिली. अगले साल तक पराली जलना काफी कम होगा, लेकिन हम ब्लेम गेम नहीं करना चाहते, हम ज़िम्मेदार हैं. अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही घोषणा की है कि पांचवीं तक के स्कूल कल से बंद रहेंगे. पांचवीं से ऊपर के क्लास के बच्चों के लिए सभी आउटडोर एक्टिविटी बंद कर दी जाएगी. ऑड-इवन भी शुरू किया जाएगा. इस पर विचार चल रहा है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान खुद भी पराली नहीं जलाना चाहते. धान और गेंहू की फसल में दस-बारह दिन का फर्क होता है. ऐसे में उनके पास सिर्फ जलाने का ऑप्शन होता है. हमने एक लाख से ज्याद मशीनों की व्यवस्था की. एक ऐप के जरिए आसपास की मशीनें पता कर सकते हैं. पंचायतों को जागरूक किया. 124 गांवों ने पंचायत बुलाकर प्रस्ताव पास किया कि पराली नहीं जलाएंगे, लेकिन जल रही है तो हम जिम्मेदारी ले रहे हैं.
भगवंत मान ने कहा कि किसानों को फसलों के पैसे मिलने में कोई कमी नहीं है. हम शान से कहते हैं कि रिकॉर्ड धान पैदा हुआ. ऐसे में उतनी पराली भी तो आएगी. हमने बायो प्लांट का उद्घाटन किया. वो 47 हजार एकड़ की पराली उठाएगा लेकिन पंजाब में 75 लाख एकड़ में धान की खेती होती है. ऐसे और प्लांट चाहिए. हम अगले साल नवंबर तक इसका समाधान कर सकते हैं. जिम्मेदारी लेते हुए हमने बहुत कोशिशें की हैं, लेकिन यह किसी एक की ही जिम्मेदारी नहीं है. पूरे उत्तर भारत की प्रॉब्लम है. हम कोशिश करेंगे कि कोई और फसल से किसान का फायदा हो. केंद्र और सरकार को मिलकर बैठना चाहिए. बतौर सीएम पंजाब मैं आश्वासन भी देता हूं और जिम्मेदारी भी लेता हूं. हम किसानों के साथ बैठकर प्लान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-
Elon Musk का Twitter को बुनियादी ढांचे की लागत में कटौती का आदेश, महत्वपूर्ण मौकों पर फेल हो सकता है Twitter!
"क्या हम चोर हैं?": ईडी के समन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Himachal Pradesh विधानसभा चुनाव : रैलियों में क्यों रो रहे हैं भाजपा नेता? कांग्रेस को दिखा 'मौका'
Video : रवीश कुमार का प्राइम टाइम: मोरबी पुल से जुड़ी कंपनी के मालिक के सपनों का भारत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं