दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि चन्नी के एक रिश्तेदार के ठिकानों पर हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में करोड़ों रुपये की बरामदगी से ‘‘लोग हैरत में हैं.'' केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हमारा सर्वेक्षण दिखा रहा है कि चन्नी जी चमकौर साहिब से हार रहे हैं. टीवी पर ईडी के अफ़सरों को नोटों की इतनी मोटी-मोटी गड्डियां गिनते देख लोग हैरान हैं.'' पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है, जिसमें चन्नी चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हैं. केजरीवाल ने ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस नेता को घेरने की कोशिश करते हुए बुधवार को कहा था कि चन्नी आम आदमी नहीं ‘‘बेईमान आदमी'' हैं.
आप संयोजक ने अपनी टिप्पणी के माध्यम से चन्नी के खुद को आम आदमी बताने के प्रयासों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. चन्नी पिछले साल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद से खुद को एक आम आदमी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'आपको कोई और चेहरा दिख रहा है?'- यूपी में कांग्रेस का CM उम्मीदवार पूछने पर प्रियंका गांधी का जवाब
केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी हैं.'' वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री से उनके रिश्तेदार के ठिकानों पर ईडी के छापे में भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में अवैध बालू खनन के संदर्भ में धनशोधन जांच के सिलसिले में बुधवार को छापेमारी के दौरान 10 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे, जिनमें आठ करोड़ रुपये चन्नी के रिश्तेदार के यहां से मिले थे.
ईडी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, छापेमारी के दौरान पंजाब में ‘अवैध' खनन और सम्पत्ति हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन, 21 लाख रुपये मूल्य से अधिक का सोना और 12 लाख रुपये कीमत की एक ‘रोलेक्स' घड़ी भी जब्त की गई है. गौरतलब है कि चन्नी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केन्द्र सरकार पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. वहीं, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी ‘‘ अवैध एवं दुर्भावनापूर्ण'' तरीके से चन्नी और मौजूदा राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए छोपमारी कर रहे हैं. पार्टी ने ईडी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं