- AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटना छात्र प्रदर्शन के वायरल बच्चे आदित्य से दिल्ली में मुलाकात की.
- इस दौरान आदित्य कई बातें की, जिसे सुनकर केजरीवाल भी हैरान रह गए.
- आदित्य ने बताया कि वह पेपर लीक के विरोध में खुद से प्रदर्शन में गया था और छात्रों का समर्थन कर रहा था.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में पटना स्टूडेंट प्रोटेस्ट का चेहरा बने वायरल बच्चे आदित्य से मुलाकात की है. इस मुलाकात का वीडियो केजरीवाल ने एक्स पर भी साझा किया है. इसमें आदित्य हाथों में तिरंगा लिए उसी जोश के साथ केजरीवाल से मिलता नजर आ रहा है. 6 साल का आदित्य पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान बेबाक बयानों से चर्चा में आया था. उसे पटना पुलिस ने हिरासत में लिया गया था.
आदित्य की बातें सुनकर केजरीवाल हुए हैरान
अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आदित्य ने दिल्ली के पूर्व सीएम के काम की ऐसी तारीफ की वो खुद भी हैरान रह गए. आदित्य ने कहा- 'सर जब आप दिल्ली में सीएम बने थे तो महिलाओं के लिए बस में छूट दिलाई थी' आदित्य की इस बात को सुनने के बाद केजरीवाल ने हैरानी जताते हुए कहते हैं 'आपको इतनी सारी बातें कैसे पता है?'

आदित्य से मुलाकात का वीडियो केजरीवाल ने एक्स पर शेयर किया है.
मेरा ही पेपर लीक हो सकता है... इसलिए प्रदर्शन करने गए थे- आदित्य
डाक बंगला चौक क्यों गए थे... केजरीवाल के इस सवाल पर आदित्य ने कहा कि छात्रों का समर्थन करने गए थे. केजरीवाल ने पूछा- इतनी छोटी उम्र में, आपको वहां कौन ले गया था. इस पर आदित्य ने कहा- मैं खुद से वहां गया था. आदित्य ने कहा कि पेपर लीक हो रहा है. कल होकर मेरा भी पेपर लीक हो जाता, इसलिए प्रदर्शन में गए थे. केजरीवाल से मुलाकात में आदित्य आर्टिकल 19, डिटेशन सहित कई बड़े मुद्दों पर बात करता नजर आ रहा है.
शनिवार को संजय सिंह ने आदित्य से की थी मुलाकात
इससे पहले शनिवार को आप सांसद संजय सिंह की भी आदित्य से मुलाकात हुई थी. इस दौरान संजय सिंह ने भी आदित्य संग वीडियो शेयर कर बताया था कि आदित्य तिरंगा फहराने दिल्ली आए हैं. आप सांसद संग बातचीत में आदित्य ने कहा था कि ‘तिरंगा फहराने का हमारा मौलिक अधिकार छीना जा रहा है.'
यह भी पढ़ें - हम अपने देश में तिरंगा नहीं लहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में लहराएंगे- केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं