- राष्ट्रपति मुर्मू ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
- कहा - नीरज चोपड़ा ने भारतीय खेलों के इतिहास में नया पन्ना जोड़ दिया है
- राष्ट्रपति मुर्मू ने अन्य खिलाड़ियों को भी दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ा है. बता दें कि ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही विश्व चैम्पियनशिप में रविवार देर रात पुरूषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 88 .17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस कीर्तिमान के बाद वो ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप में एक समय में स्वर्ण जीतने वाले स्वर्ण एक समय पर जीतने दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए. इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ऐसा कर चुके हैं.
राष्ट्रपति मुर्मू ने की नीरज चोपड़ा की तारीफ
राष्ट्रपति मुर्मू ने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हे बधाई देते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया है. बुडापेस्ट में जैवलिन थ्रो के फाइनल में उनका बेहतरीन प्रदर्शन हमारे लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राष्ट्रपति ने अन्य खिलाड़ियों को भी दी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मू ने अंतिम आठ में जगह बनाने वाले तीनों जैवलिन थ्रो के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिये गर्व की बात है कि तीन भारतीय नीरज चोपड़ा, किशोर जेना और डी पी मनु विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की जैवलिन थ्रो में फाइनल तक पहुंचे और शीर्ष छह में रहे. मैं उन सभी को बधाई देती हूं. इन सभी खिलाड़ियों ने भारतीय एथलेटिक्स को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. मैं उन्हें भविष्य में और उपलब्धियां हासिल करने के लिये शुभकामनायें देती हूं.
गौरतलब है कि भालाफेंक फाइनल में भारत का इस कदर दबदबा था कि शीर्ष छह में तीन भारत के खिलाड़ी थे और ऐसा विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों. किशोर जेना रविवार की देर रात हुए फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84 .77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका. वहीं डी पी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84 . 14 मीटर का था .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं