- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हुआ
- प्रतीक यादव ने 3 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह एक छोटे विमान में बैठे नजर आए
- प्रतीक यादव को लीवर और फेफड़ों की समस्याएं थीं और वे कई बार लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे
Prateek Yadav last Post: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया. वह 38 साल के एक जिंदादिल इंसान थे. प्रतीक यादव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर भी यही लगता है. ये पोस्ट प्रतीक यादव ने 3 अप्रैल को किया था. इसमें उन्होंने लिखा- इंजन दहाड़ रहा है, आसमान खुला हुआ है. मैंने कंट्रोल अपने हाथों में लिया हुआ है. प्रतीक यादव ने जो इंस्टाग्राम पोस्ट में आखिरी वीडियो शेयर किया है. उसमें वह एक छोटे विमान में बैठे नजर आ रहे हैं. ये EA 300 विमान है, जिसमें कॉकपिट में प्रतीक बैठे नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- "इंजन दहाड़ रहा है, आसमान खुला हुआ है. मैंने कंट्रोल अपने हाथों में लिया हुआ है."
प्रतीक की अचानक हुई मौत से लोग हैरान हैं. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स की दिक्कतें थीं. सूत्र बता रहे हैं कि वो कई बार लखनऊ के मेदांता में एडमिट हुए हैं, लेकिन कभी बहुत लंबे समय के लिए एडमिट नहीं हुए. तबीयत बिगड़ती थी, तो उन्हें एडमिट कराते थे. आराम होने पर एक दो दिन में डिस्चार्ज होकर घर चले जाते थे. ऐसे में किसी को नहीं लगा था कि उनका ऐसे निधन हो जाएगा.
"रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट"
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी. जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे. उन्होंने कहा, "जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई. वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे. उनका स्वभाव बहुत अच्छा था."
उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था. रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे. फिर वापस चले गए थे. घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी. स्वप्नेश पांडेय ने कहा, "मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे. इसके कारण सिर में चोट लग गई थी."
ये भी पढ़ें :- प्रतीक यादव के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, नेताओं ने जताई संवेदना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं