Prateek Yadav Business Loss! | समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया. महज 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया. जिम पैशनेट प्रतीक के बारे में बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. दिग्गज नेता मुलायम सिंह के परिवार से होने के बावजूद प्रतीक यादव ने खुद को हमेशा राजनीति से दूर रखा. वो अलग-अलग सेक्टर के बिजनेस में खुद को व्यस्त रखा करते थे. उनके बिजनेस की बात करें तो मूल रूप से रियल एस्टेट की दुनिया में उनका कारोबार फैला हुआ था, जबकि जिम, फिटनेस सेंटर और गारमेंट ब्रैंड का भी बिजनेस करते थे. बताया तो ये भी जा रहा है कि बिजनेस में नुकसान होने को लेकर भी पिछले दिनों वो परेशान चल रहे थे. Forbes के मुताबिक, उनकी संपत्ति में एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट बिजनेस का था. आइए थोड़ा और समझने की कोशिश करते हैं कि प्रतीक यादव का बिजनेस किन सेक्टर्स में कितना फैला हुआ था.
प्रतीक यादव का बिजनेस
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक ने हेल्थ और फिटनेस से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी और फिर धीरे-धीरे रियल एस्टेट में पांव जमाने लगे थे. सबसे पहले उन्होंने लखनऊ में उन्होंने ‘द फिटनेस प्लानेट' नाम से जिम की शुरुआत की थी. वो खुद भी जिम लवर थे और अपनी फिटनेस को लेकर बहुत एक्टिव रहा करते थे. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल की फोटोज शेयर करते थे. Iron Core Fit नाम से उनके कई जिम चलते हैं. रियल एस्टेट में लगातार पांव जमा रहे प्रतीक ने कमर्शियल और रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पूरे कराए थे.
खबर अपडेट हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं