विज्ञापन

प्रतीक यादव का इंस्‍टा पोस्‍ट कर देगा इमोशनल, कहा 'लाइफ तुम्‍हें वैसे ही ट्र‍ीट करती है जैसे...

Prateek Yadav Death: बता दें कि ये छोटा सा मैसेज लोगों के दिल को छू गया है. ये लाइन्स सिर्फ एक कोट नहीं है, बल्कि इंसानियत का आइना भी दिखाती हैं. क्योंकि अक्सर लोग जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, वही उनकी सोच और संवेदनशीलता को भी दिखाता है.

प्रतीक यादव का इंस्‍टा पोस्‍ट कर देगा इमोशनल, कहा 'लाइफ तुम्‍हें वैसे ही ट्र‍ीट करती है जैसे...
Prateek Yadav: प्रतीक यादव का इंस्टा पोस्ट देता है क्या संदेश.

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन ने हर कोई हैरान है. महज 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रतीक का एक पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है. प्रतीक यादव की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सिर्फ एक लाइन लिखी है — “May Life Treat You the Way You Treat Animals.” यानी जिंदगी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करे, जैसा आप जानवरों के साथ करते हैं.

एक बड़ा संदेश देता है 

बता दें कि ये छोटा सा मैसेज लोगों के दिल को छू गया है. ये लाइन्स सिर्फ एक कोट नहीं है, बल्कि इंसानियत का आइना भी दिखाती हैं. क्योंकि अक्सर लोग जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, वही उनकी सोच और संवेदनशीलता को भी दिखाता है.

आज के समय में कई लोग पालतू जानवरों को अपने ही परिवार का हिस्सा मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़क पर रहने वाले जानवरों के साथ कई लोगों को बुरा व्यवहार करते भी देखने को मिल जाता है. उनको पत्थर मारना, भूखा छोड़ देना या उन्हें परेशान करना जैसी घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. ऐसे में प्रतीक यादव की यह पोस्ट लोगों को यही याद दिलाती है कि दया और इंसानियत सिर्फ इंसानों के लिए नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Prateek Yadav Death: फेफड़ों की किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव?

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस लाइन्स से एक बात जो समझ आती है कि किसी इंसान की असली पहचान इस बात से होती है कि वह कमजोर और बेजुबान जीवों के साथ कैसा व्यवहार करता है.

हर किसी के लिए है ये संदेश 

ये पोस्ट सिर्फ एनिमल लवर्स के लिए नहीं बल्कि हर इंसान के लिए है. क्योंकि दया, सहानुभूति और केयर जैसी चीजें किसी भी समाज को बेहतर बनाती हैं. एक छोटा सा अच्छा व्यवहार भी किसी जानवर की जिंदगी बदल सकता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prateek Yadav Last Instagram Post, Prateek Yadav Death News, Prateek Yadav Final Post, Prateek Yadav Aviation Video, Prateek Yadav Flying High Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com