प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार और पांच मार्च को तेलंगाना के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं की सौगात तेलंगाना को देंगे. वह कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. तेलंगाना के आदिलाबाद में सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से संबंधित कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे.
पीएम मोदी आज सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की 30,023 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. एनटीपीसी के मुताबिक, ये परियोजनाएं टिकाऊ विकास और आर्थिक वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त का प्रतीक हैं. पीएम मोदी तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में स्थित एनटीपीसी के तेलंगाना अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना (चरण-1) की इकाई-दो (800 मेगावाट) को देश को समर्पित करेंगे. कुल 8,007 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह परियोजना अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में स्थित उत्तरी करणपुरा अत्याधुनिक बिजली परियोजना (तीन गुणा 600 मेगावाट) की इकाई-2 (660 मेगावाट) को भी देश को समर्पित करेंगे. कुल 4,609 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह परियोजना वातानुकूलित कंडेनसर तकनीक से लैस है, जो पानी की खपत को काफी कम करती है. इस अवसर पर मोदी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में विकसित सिंगरौली अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना चरण-3 (दो गुणा 800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे. इसकी कुल लागत 17,000 करोड़ रुपये है. यह परियोजना पर्यावरणीय स्थिरता और तकनीकी नवाचार की दिशा में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी.
पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सीपत आधुनिक तापीय बिजली स्टेशन में 51 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित फ्लाई ऐश आधारित एक संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री ग्रेटर नोएडा में 10 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हरित हाइड्रोजन संयंत्र भी देश को समर्पित करेंगे.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं