बिहार (Bihar) के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के बारे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उसे आपत्तिजनक और सनातन धर्म के प्रति अपमानजनक करार दिया. सिन्हा ने कहा कि प्रसाद समेत राजद नेताओं का ऐसा व्यवहार राजनीति के प्रति उनके लचर दृष्टिकोण और सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपरा को कमजोर करने के प्रयास को दर्शाता है.
उन्होंने कहा, ‘‘प्रसाद खुद भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी हैं. उनके द्वारा हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा उनकी मानसिकता को दर्शाती है, वे (राजद) सनातन धर्म के खिलाफ हैं और सदियों पुरानी परंपरा को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (लालू प्रसाद सहित राजद नेता) राजनीतिक जोकर की तरह व्यवहार करते हैं. हमें ऐसी ताकतों को रोकना चाहिए. यह सर्वविदित तथ्य है कि हमारे प्रधानमंत्री ने सनातन धर्म के लिए क्या किया है.''
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को आयोजित ‘जनविश्वास महारैली' के दौरान परिवारवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री की हालिया टिप्पणियों को लेकर उन पर सीधा हमला करते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा, ‘‘अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. वह राम मंदिर के बारे में डींगें हांकते रहते हैं. वह एक सच्चे हिंदू भी नहीं हैं. हिंदू परंपरा में एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए. मोदी ने तब ऐसा नहीं किया जब उनकी मां की मृत्यु हो गई.''
बिहार के उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के बारे में राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिन्हा ने राजद को नौटंकी करने वाली पार्टी करार दिया. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के लोग उनके इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करेंगे.
सिन्हा ने ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया जो बिहार के लिए परिणाम दे सके और तेजस्वी की टिप्पणियों को हताशा का संकेत बताते हुए उनकी आलोचना की.
नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं पर बरसे तेजस्वी
रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शामिल बिहार भाजपा नेताओं पर हमला करते हुए कहा, ‘‘वर्तमान में बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं. एक उप मुख्यमंत्री ‘‘गंदी जुबान'' वाले हैं और दूसरे ‘‘बड़बोले'' हैं.''
उन्होंने कहा कि ‘‘जो बड़बोले उपमुख्यमंत्री हैं, पिछले 14 वर्षों में एक भी चुनाव लड़े हैं? आखिरी बार उन्होंने राजद के टिकट पर ही चुनाव जीता था.''
रैली के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणियों के बारे में वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने उन्हें दिवास्वप्न कहकर खारिज कर दिया और उत्तरप्रदेश एवं बिहार में समाजवादी पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर संदेह व्यक्त किया.
UP-बिहार ने ठाना तो उनका सूपड़ा साफ : अखिलेश
उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘उत्तरप्रदेश और बिहार में कुल मिलाकर 120 सीटें हैं. अगर उत्तर प्रदेश 80 हराओ का नारा दे रहा है तो बिहार भी पीछे नहीं हैं. यहां भी 40 हराओ का नारा है.''
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उत्तरप्रदेश और बिहार ने ठान लिया तो इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन की रैली को ‘फ्लॉप शो' बताया और कहा कि इसमें लोगों का विश्वास नहीं है.
ये भी पढ़ें :
* दिल्ली वाया पटना? INDIA गठबंधन की महारैली में जुटे कई दिग्गज; लालू बोले- 'जनता ने हुमच दिया'
* VIDEO : 'इधर चला मैं उधर चला...' - जब तेजस्वी ने गाना गाकर 'चाचा' नीतीश पर कसा तंज
* "बेरोजगारी दर 40 साल में सबसे ज्यादा, हाशिए पर देश की 73 फीसदी आबादी" : पटना की रैली में बोले राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं