RRB NTPC Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए RRB NTPC एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने NTPC परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा से कुछ ही दिन पहले ये एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और किन बातों का ख्याल रखना होगा.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in) पर जाएं.
- होमपेज पर "RRB NTPC Graduate Level Admit Card 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
- विवरण जमा करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
कब होगी परीक्षा?
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक आयोजित होगी. परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, जिसे परीक्षा केंद्र में साथ लेकर जाना अनिवार्य है. उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी की अच्छी तरह से जांच कर लें. इसमें अपना नाम और रोल नंबर के अलावा परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी ठीक से देख लें. एडमिट कार्ड पर जो निर्देश लिखे गए हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ें.
परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने वाले जरूरी दस्तावेजों की बात करें तो सबसे पहले तो एडमिट कार्ड हर हाल में अपने साथ रखें. इसके अलावा अपना एक पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस) भी साथ लेकर जाएं. एक पासपोर्ट साइज की फोटो भी रख लें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
UPSC रिजल्ट में नाम देखकर जश्न मनाने लगी बुलंदशहर की शिखा, रोल नंबर चेक करते ही खुल गया सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं