प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को पत्र लिखकर उनसे 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान करने की अपील की है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता वाराणसी में पहली बार मतदान करने वालों को प्रधानमंत्री मोदी का पत्र पहुंचा रहे हैं, वाराणसी में 31,538 फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने वालों को लिखे पत्र में कहा, "भारत के प्रधान सेवक और आपके सांसद के रूप में आपको बधाई. आज मैं पूरे गर्व और विश्वास के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं. आप 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का यह अवसर एक सौभाग्य है जो राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी का गवाह बनेगा. लोकतंत्र न केवल शासन का एक रूप है बल्कि हमारी स्वतंत्रता की आधारशिला भी है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने आगे लिखा, "आप इस बात के साक्षी हैं कि पिछले 10 साल में वाराणसी ने किस तरह विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है." काशी क्षेत्र के भाजपा के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ पत्र बांट रहे हैं. विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट देने वालों को एक बधाई पत्र भी भेजा है जिसे वितरित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें : विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाने से लेकर मं
ये भी पढ़ें : देखिए तस्वीरें, ओडिशा में बुजुर्ग महिला के चरणों में PM मोदी ने टेका माथा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं