लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान (LokSabha Elections) से पहले पीएम मोदी बुधवार को ओडिशा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ओडिशा में 3 जनसभाएं कर लोगों का आशीर्वाद मांगा. पीएम मोदी ने ओडिशा (PM Modi In Odisha) को न सिर्फ अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाईं बल्कि वहां की बीजेडी सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद देश की राजनीति में हड़कंप मचना तय है. 4 जून के बाद सिर्फ राज्य की नहीं बल्कि देश भी नई रफ्तार पकड़ने वाला है. पीएम मोदी ने ओडिशा में अपनी रैली का समापन केंद्रपाड़ा में किया. तीसरी रैली के लिए पीएम मोदी केंद्रपाड़ा पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं से भी मुलाकात की.
लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए ओडिशा के केंद्रपाड़ा में चुनावी जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला समर्थकों से आशीर्वाद मांगा. इस दौरान पीएम मोदी बुजुर्ग महिला के सम्मान में नतमस्तक हो गए. उन्होंने हाथ जोड़कर बुजुर्ग महिला समर्थक का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान महिला समर्थक भी पीएम मोदी के सम्मान में झुक गईं. अपने पीएम से सम्मान पाकर वह गद्गद् हो उठीं. उन्होंने एक मां की तरह पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद दिया और बेटे की तरफ से यह सम्मान स्वीकर भी किया. यह तस्वीर दिल को छू लेने वाली है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मां तुझे सलाम!

ओडिशा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और तस्वीर सामने आई है. इसमें वह अपनी गाड़ी से वहां के लोगों का आभिवादन करते नजर आ रहे हैं. सामने सूरज का तेज है और दूसरी तरफ पीएम मोदी. अपनी रैली के दौरान पीएम मोदी ने राज्य की नवीन पटनायक सरकार जमकर हमला बोला. बीजेडी सरकार पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां अगले छह महीने में बिखरने वाली हैं.
ओडिशा की धरती को नमन

ओडिशा की धरती से पीएम मोदी ने फिर से एनडीए सरकार बनने का दावा किया. पीएम मोदी ने कहा कि वह 10 जून का निमंत्रण देने लोगों के बीच आए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 10 जून को ओडिशा में बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेगा. उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि ओडिशा का नया सीएम यहां की मिट्टी का ही बेटा होगा. वह शख्स न सिर्फ जगन्नाथ भक्त बल्कि यहां की भाषा और संस्कृति से प्यार करने वाला होगा.
ओडिशा को मिलेगा बीजेपी का CM

1 जून को ओडिशा की 6 सीटों पर चुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव का सिर्फ सातवां चरण बाकी बचा है. 1 जून को 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. वोटिंग वाले राज्यों में ओडिशा भी शामिल है. आखिरी चरण में ओडिशा की 6 सीटों पर वोटिंग होनी है. बीजेपी लगातार राज्य में चुनाव प्रचार कर वहां जनसमर्थन मांग रही है और राज्य में बीजेपी सरकार बनने का दावा कर रही है. पीएम मोदी भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं.
ये भी पढ़ें-PM मोदी गुरुवार से विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर करेंगे ध्यान, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2 हजार पुलिसकर्मी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं