विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा, क्या इवांका कोई राष्ट्राध्यक्ष हैं, जो आपने उनके लिए डिनर आयोजित किया

कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इवांका कोई राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं, जबकि मोदी सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री हैं.

कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा, क्या इवांका कोई राष्ट्राध्यक्ष हैं, जो आपने उनके लिए डिनर आयोजित किया
फलकनुमा पैलेस में आयोजित डिनर में इवांका ट्रंप और पीएम मोदी
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप को हैदराबाद में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए डिनर पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने सारे प्रोटोकॉल एवं शिष्टाचार को तोड़कर हैदाराबाद में इवांका ट्रंप को रात्रि भोज दिया. इवांका हैदाराबाद में वैश्विक उद्यमी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आई हुई हैं. कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र हुड्डा ने संवाददातओं से कहा कि यदि प्रधानमंत्री चाहते तो वह इवांका ट्रंप को दिल्ली में निजी तौर पर भोज दे सकते थे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार आ सकती थीं. उन्होंने कहा कि इवांका कोई राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं, जबकि मोदी सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री हैं.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी और इवांका ट्रंप ने फलकनुमा पैलेस में भव्य रात्रिभोज में हिस्सा लिया

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'यह देश के स्वाभिमान से जुड़ा मामला है.' हुड्डा ने कहा कि जब खुद पीएम मोदी इवांका के लिए रात्रि भोज दे रहे हों तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शायद इस बात पर हैरत जता रही होंगी कि वह हैदराबाद में क्या कर रही हैं.

VIDEO : हैदाराबाद में GES में शामिल हुईं इवांका
उन्होंने कहा कि हालांकि भारत इवांका ट्रंप का स्वागत करता है, लेकिन वह राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं, इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें रात्रि भोज दिए जाने पर सवाल खड़ा होता है. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ivanka Trump, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com