- लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिन की बहस के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को बोलने का मौका मिला.
- कांग्रेस नेता शशि थरूर को वक्ताओं की सूची में शामिल नहीं किया गया और उन्हें बोलने का अवसर नहीं मिला.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए कुछ नेताओं को बोलने से रोका जाना बताया.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिन तक चली बहस के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी बात रखी, लेकिन कांग्रेस नेता शशि थरूर को बोलने का मौका नहीं मिला. पार्टी ने उन्हें वक्ताओं की सूची में शामिल ही नहीं किया. इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिना नाम लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. संसद में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने शशि थरूर का बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं को बोलने तक नहीं दिया गया. जब प्रधानमंत्री ने विदेशों में गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भूमिका का जिक्र किया, तो शशि थरूर मुस्कुराते नजर आए.
'देशहित में हमारे मन अवश्य मिलने चाहिए...'
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर जवाब देते हुए PM ने कहा, "सत्र की शुरुआत में मैंने एक आग्रह किया था कि दलहित में मतभेद हो सकते हैं. लेकिन देशहित में हमारे मन अवश्य मिलने चाहिए. पहलगाम की विभीषिका ने देश को गहरे घाव दिए और झकझोर कर रख दिया. इसके जवाब में हमने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया."
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
'कुछ नेताओं को सदन में बोलने नहीं दिया गया.'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हमारी सेनाओं के पराक्रम और आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश में एक 'सिंदूर स्पिरिट' पैदा की. यह भावना हमने तब भी देखी जब हमारे प्रतिनिधिमंडल विदेशों में भारत का पक्ष मजबूती से रख रहे थे. उन्होंने डंके की चोट पर भारत की बात रखी. लेकिन कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को इससे भी पीड़ा हो रही है. यही कारण है कि कुछ नेताओं को सदन में बोलने नहीं दिया गया."
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बनता है और बदलता भी है. कांग्रेस अपने नए सदस्य से कहलवाती है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' तमाशा था. जिस भीषण आतंकी घटना में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, उस पर ये तेजाब छिड़कने वाला पाप है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं