प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के वाशिम में कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने दिल्ली में 5000 करोड़ की ड्रग्स (5000 Crore Drug) पकड़े जाने के मामले को उठाया और कांग्रेस पर बरसे. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को नशे की लत में धकेलकर उस पैसे से चुनाव लड़ना और जीतना चाहती है. दरअसल दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर 5 हजार करोड़ से ज्यादा की कोकीन बरामद की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, " मैं महाराष्ट्र के लोगों को कांग्रेस की एक और करतूत बताना चाहता हूं. आपने खबरों में देखा होगा कि अभी दिल्ली में हजारों करोड़ रुपयों की ड्रग्स पकड़ी गई और देखिए दुख की बात इस ड्रग्स रैकेट का मुख्य सरगना कौन निकला - कांग्रेस का एक नेता उसका मुख्य सरगना निकला."
हमें इस खतरे से सावधान रहना है : PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस युवाओं को नशे की लत में धकेलकर उस पैसे से चुनाव लड़ना और जीतना चाहती है. हमें इस खतरे से सावधान रहना और दूसरों को भी सावधान करना है. हमें साथ मिलकर के यह लड़ाई जीतनी होगी."
महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, बंजारा विरासत संग्रहालय का किया उद्घाटन#PMModi #NarendraModi #maharashtra pic.twitter.com/T0u0FfU5zL
— NDTV India (@ndtvindia) October 5, 2024
कांग्रेस से जुड़ा रहा है गिरफ्तार आरोपी तुषार गोयल
बता दें कि 5000 करोड़ की कोकीन के तार दुबई से भी जुड़े पाए गए है. इस मामले में गिरफ्तार तुषार गोयल 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का RTI सेल का चेयरमैन रहा है. आरोपी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी इसकी जानकारी दी है. कई कांग्रेस नेताओं संग उसके फोटो सामने आए हैं. तुषार गोयल दिल्ली के वंसत विहार का रहने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं