प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम में किसानों (PM Modi In Maharashtra) को बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने कृषि और पशुपालन से संबंधित कई योजनाओं का शुभारंभ किया और पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त (Kisan Samman Nidhi) भी जारी की. इस दौरान उन्होंने कृषि और बंजारा समाज से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पावन मौके पर उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है.
'किसानों को मिल रहा दोहरा लाभ'
पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार यहां के किसानों को दोहरा लाभ दे रही है. पोहरादेवी के आशीर्वाद से उनको अभी लाड़की बहन योजना की लाभार्थियों की मदद करने का अवसर मिला है, यह योजना नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH वाशिम, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मुझे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला... महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार यहां के किसानों को दोहरा लाभ दे रही है... पोहरादेवी के आशीर्वाद से मुझे अभी लाड़की… pic.twitter.com/Kl5iWfl246
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
'किसानों के लिए भेजा पैसा ये लोग खा गए'
पीएम मोदी ने इस दौरान महाराष्ट्र के किसानों के संकट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के किसानों ने कई दशकों से बहुत बड़ा संकट झेला है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार ने किसानों को गरीब और बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब तक महाअघाड़ी सरकार थी, उनके पास सिर्फ़ दो एजेंडे थे. पहला, किसानों से जुड़ी परियोजनाओं को रोकना और दूसरा, इन परियोजनाओं के पैसे से भ्रष्टाचार करना. हम केंद्र से परियोजनाओं के लिए पैसा भेजते थे, लेकिन वो उसे खा जाते हैं. हर चुनाव से पहले झूठे वादे करना कांग्रेस का एजेंडा है. महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और महाअघाड़ी सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया था.
#WATCH वाशिम, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के किसानों ने कई दशकों से बहुत बड़ा संकट झेला है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार ने किसानों को गरीब और बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब तक महाअघाड़ी सरकार थी, उनके पास सिर्फ़ दो एजेंडे थे। पहला,… pic.twitter.com/qHRMpWqwZY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
कांग्रेस पर निशाना, बाजारा समाज की चिंता
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और बंजारा समाज पर ब्रिटिश सरकार में हुए अत्याचार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार ने इस पूरे समुदाय को अपराधी घोषित कर दिया था, लेकिन आजादी के बाद बंजारा समुदाय की देखभाल करना और उन्हें उचित सम्मान देना देश की जिम्मेदारी थी. उस समय कांग्रेस की नीतियों ने इस समुदाय को मुख्यधारा से अलग रखा. आजादी के बाद जिस परिवार ने कांग्रेस पार्टी को संभाला, उसकी मानसिकता शुरू से ही विदेशी थी. अंग्रेजी सरकार की तरह यह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता. उनको लगता है कि भारत पर सिर्फ एक ही परिवार का शासन होना चाहिए, क्योंकि यह अधिकार उन्हें अंग्रेज देकर गए थे.
पोहरादेवी मंदिर में दर्शन, नगाड़ा बजाया
पीएम मोदी ने वाशिम के पोहरादेवी मंदिर में दर्शन कर नगाड़े पर हाथ आजमाय. जिसकी महान बंजारा संस्कृति में बहुत ही खास जगह है.पीएम ने कहा कि हमारी सरकार आने वाले समय में इस संस्कृति को और भी लोकप्रिय बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी.

सेवालाल जी महाराज को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने वाशिम में संत श्री सेवालाल जी महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि वह सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के सच्चे प्रतीक के रूप में खड़े हैं. उनकी शिक्षाएं सेवा के महत्व पर जोर देती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं