पीएम मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई और कोयंबटूर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान तमिलनाडु से CM एमके स्टालिन और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. वहीं, इससे पहले पीएम ने तमिलनाडु के चेन्नई में इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन भी किया.
1,250 करोड़ रुपये की लागत से बने इस नए टर्मिनल का पहला चरण पूरा हो चुका है. इस टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह चेन्नई के बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त होगा. यह कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टी-2 (फेज-1) के उद्घाटन के बाद अब हवाई अड्डे की यात्री क्षमता 23 मिलियन से बढ़कर 30 मिलियन प्रति वर्ष होने की उम्मीद है. इसमें 100 चेक-इन काउंटर, 108 इमिग्रेशन काउंटर, 17 एस्केलेटर और 17 लिफ्ट बनाए गए हैं.
इससे पहले पीएम मोदी हैदराबाद दौरे पर थे, जहां उन्होंने केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार तेलंगाना के नागरिकों के सपनों को साकार करना अपना कर्तव्य समझती है. तेलंगाना पूरे देश में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ पा रहा है, प्रधानमंत्री ने कहा, कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव देख रही है. भारत अनिश्चितता के इस दौर में उन देशों में से एक है, जो बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में रिकॉर्ड राशि का निवेश कर रहा है.
ये भी पढ़ें : दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए लगी कैदियों की कतार
ये भी पढ़ें : Karnataka Assembly Election: सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी, एक-दूसरे को घेर रही BJP-कांग्रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं