कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां एक-दूसरे को घेरते नजर आ रही है. इसी क्रम में कांग्रेस और बीजेपी टिकट बंटवारे को लेकर हमलावर है. दोनों पार्टियां अपने-अपने दलों के बड़े नेताओं को सीट देने को लेकर अंदरूनी खींचतान को लेकर एक-दूसरे को घेर रही है.
कांग्रेस ने 166 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. जबकि बीजेपी ने अभी तक अपनी पहली सूची जारी नहीं की है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री सत्ता विरोधी लहर को नकारने के लिए अपनी सीटों को बदलने के इच्छुक हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Can you first explain why @siddaramaiah has run away from Badami, Chamundeshwari and Kolar? He is your ‘mass leader' without a constituency. Why did @RahulGandhi run away to Wayanad? Can you name the constituency you lost in Haryana? @rssurjewala @INCIndia @INCKarnataka
— Lahar Singh Siroya (@LaharSingh_MP) April 7, 2023
1/2 https://t.co/RcAyG6hedE
इधर, सुरजेवाला पर पलटवार करते हुए, बीजेपी के राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने ट्विटर पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए सीटों को लेकर भ्रम की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने दावा किया कि सिद्धारमैया बादामी सीट जिसे उन्होंने 2018 में जीता था और चामुंडेश्वरी सीट जिसे वह उसी चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) से हार गए थे से “भाग रहे थे”. उन्होंने खुद राहुल गांधी और सुरजेवाला को भी निशाने पर लिया था.
गौरतलब है कि सिद्धारमैया के लिए सीटों का आवंटन पार्टी के लिए एक नाजुक मुद्दा बना हुआ है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अपने लिए दूसरी सीट की मांग कर रहे हैं. उन्होंने शुरू में घोषणा की थी कि वो कोलार सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने वरुणा सीट को चुना. अब, वह कोलार से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी ने प्रति उम्मीदवार एक सीट की नीति बनाए रखी है.
यह भी पढ़ें -
-- कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को कोलार क्यों चाहिए?
-- Exclusive: "धारावी के विकास से मुंबई के चेहरे में सुधार आएगा" - NDTV से बोले शरद पवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं