लोकसभा चुनाव में एनडीए की 400 पार वाली जीत को लेकर आश्वस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जून के नतीजों के बाद सेंसेक्स ऐसा झूमेगा कि शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे. पीएम ने कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में सेंसेक्स ने 25 से 75 हजार तक का शानदार सफर तय किया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी है और यह बात सबको पता है. एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने सरकार के विजन से लेकर चार जून के नतीजों के बाद भविष्य के भारत की भावी तस्वीर पर खुलकर बात की. इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भाजपा के लिए 370 पार और एनडीए के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा है. Exclusive : PM मोदी ने दिखाई भविष्य के भारत की झलक, 100 साल की सोच... 1000 साल का ख्वाब; पढ़ें पूरा इंटरव्यू

रिस्क लेने के फायदे बताए
पीएम मोदी सहित भाजपा और एनडीए के नेताओं के बार-बार 400 पार वाले नारे से उकताए विपक्ष के कई दलों को मिलाकर बने इंडी गठबंधन के नेताओं ने अब खुद भी बढ़-चढ़कर दावे करने शुरू कर दिए हैं. भाजपा और एनडीए की सीटों की संख्या कम होने की भविष्यवाणी करते हुए इंडी गठबंधन भी अब बहुमत पाने का दावा करने लगा है. यही कारण है कि शेयर मार्केट में एक तरह की नर्वसनेस है कि 4 जून को कैसे नतीजे आएंगे. इसी को लेकर इंटरव्यू के दौरान संजय पुगलिया ने सवाल किया तो प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मैं इस पर कुछ कहूंगा तो कोई अर्थ निकाल लेगा कि मैं वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा हूं. हालांकि, हमारी सरकार ने मैक्सिमम इकोनॉमिक रिफॉर्म्स किए हैं. प्रो-आंत्रप्रेन्योरशिप पॉलिसीज हमारी इकोनॉमी को बहुत बल देती हैं. हमने 25 हजार से यात्रा शुरू की थी. आज 75 हजार पर पहुंचे हैं. जितने ज्यादा सामान्य नागरिक इस फील्ड में आते हैं, उतना इकोनॉमी को बड़ा बल मिलता है. मैं चाहता हूं कि हर नागरिक में रिस्क लेने की क्षमता थोड़ी बढ़नी चाहिए. यह बहुत जरूरी है. सोच-सोचकर कि क्या करूंगा, इससे बात बनती नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

HAL का दिया उदाहरण
अपनी बात को विस्तार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव का नतीजा आएगा. आप हफ्ते भर में देखना कि भारत का स्टॉक मार्केट.. उनकी प्रोग्रामिंग करने वाले सारे थक जाएंगे. अब देखिए, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (Public sector undertakings)की कंपनियों का शेयर कहां पहुंचा है. इस शेयर का मतलब ही होता था गिरना. स्टॉक मार्केट में अब उनकी कीमतें बढ़ रही हैं. HALको देखिए, जिसको लेकर इन्होंने (विपक्ष ने) जुलूस निकाला था. मजदूरों को भड़काने की कोशिश की गई थी. आज HAL ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट प्राप्त किया है. HALको 4 हजार करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है. HALके इतिहास में इतना प्रॉफिट कभी नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें-
"मैं टुकड़ों में नहीं सोचता... बड़ा पाना है तो बड़ा सोचो" : NDTV के साथ Exclusive इंटरव्यू में बोले PM मोदी
मुझ पर कम्युनल का लेवल लगे तो लगे, ढोंगी सेक्युलरिज्म वालों के पापों को मैं खोलकर रखूंगा : PM मोदी
नोबेल विजेता प्रोफेसर को मैंने फोन दिखाया तो वे हैरान रह गए... PM मोदी ने सुनाया भारत की डिजिटल क्रांति का किस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं