देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन रिकॉर्ड 88 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया. इस रिकॉर्ड को लेकर कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि रविवार को टीके की जमाखोरी, सोमवार को टीका लगाया और अगले दिन वही पुरानी स्थिति हो गई. चिदंबरम ने केंद्र की टीकाकरण नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
चिदंबरम बोले मोदी है तो मुमकिन है
पी चिंदबरम ने ट्वीट किया कि रविवार को जमाखोरी, सोमवार को टीका लगाएं और मंगलवार को लंगड़ाकर वापस लौट जाएं. "एक दिन" के टीकाकरण के विश्व "रिकॉर्ड" के पीछे यही रहस्य है. मुझे यकीन है कि इस "करतब" को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिलेगी! अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कौन जाने, हो सकता है मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मोदी सरकार को दिया जाए. 'मोदी है, मुमकिन है' को अब पढ़ना चाहिए 'मोदी है, चमत्कार है.'
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
रविवार को जमाखोरी, सोमवार को टीका लगाएं और मंगलवार को लंगड़ाकर वापस लौट जाएं। "एक दिन" के टीकाकरण के विश्व "रिकॉर्ड" के पीछे यही रहस्य है।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) June 22, 2021
मुझे यकीन है कि इस "करतब" को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिलेगी!
वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद टीकाकरण की रफ्तार सुस्त
बता दें कि साल के अंत तक देश में सभी नागरिकों के टीकाकरण के लक्ष्य के साथ शुरू हुए अभियान की एक दिन बाद ही हवा निकल गई है. कल रात साढ़े 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में 53 लाख 86 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई. एक दिन पहले यानी सोमवार को जब इस अभियान की शुरुआत हुई थी, तो 88 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ था. कल सबसे अधिक 7 लाख 96000 लाख लोगों का टीकाकरण यूपी में हुआ. हालांकि सबसे हैरान करने वाला आंकड़ा मध्य प्रदेश से आया, जहां सोमवार को रिकॉर्ड 16.95 लाख टीके लगे थे. वहीं मंगलवार को महज 4,825 लोगों को टीका लग सका.
कौन जाने, हो सकता है मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मोदी सरकार को दिया जाए।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) June 22, 2021
'मोदी है, मुमकिन है' को अब पढ़ना चाहिए 'मोदी है, चमत्कार है'
सबसे अधिक खुराक देने वाले शीर्ष 10 राज्यों में से 7 भाजपा के
टीकाकरण के आंकड़े में आई भारी गिरावट से सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण टिकाऊ है. संकट की जगह आपूर्ति प्रतीत हुई और आरोप थे कि मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों ने 'मैजिक मंडे' हासिल करने के लिए दिनों तक वैक्सीन की खुराक जमा की थी. सबसे अधिक खुराक देने वाले शीर्ष 10 राज्यों में से सात में भाजपा की सरकारें हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं