- रात के समय अचानक हमला करता है उल्लू.
- कई लोगों पर कर चुका है हमला, लोगों में डर का माहौल.
- उल्लू को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से पकड़ने की मांग.
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से एक उल्लू के हमलों से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, उल्लू अब तक करीब चार से पांच लोगों पर हमला कर चुका है. हमलों में कई लोगों को चोटें आई हैं. लगातार हो रही घटनाओं के बाद रात के समय सोसाइटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों में डर का माहौल है.
सोसाइटी के लोगों का कहना ह कि रात में जब लोग पार्किंग, लॉबी या सोसाइटी परिसर में किसी काम से आ-जा रहे होते हैं, तभी उल्लू अचानक ऊपर से आकर उन पर हमला कर देता है. बताया जा रहा है कि उल्लू चोंच से लोगों के सिर और शरीर पर वार कर रहा है, जिससे उन्हें चोट लग रही है.
युवक पर किया हमला, सिर में लगे 15 इंजेक्शन
सोसाइटी में रहने वाले बिनोय ने बताया कि वह बुधवार रात 11 बजे गाड़ी पार्क करने के बाद लॉबी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उल्लू ने पीछे से आकर उनके सिर पर चोंच मार दी. हमले में उनके सिर पर चोट लग गई. इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया. उपचार के दौरान उनके सिर पर 15 इंजेक्शन लगे हैं और इसके अलावा रेबीज और टेटनेस का इंजेक्शन भी लगा है.
यह वीडियो भी देखें-
लोगों से जल्द से जल्द उल्लू को पकड़ने की मांग की
लोगों ने मांग की है कि उल्लू को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके लिए उपयुक्त प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों को किसी तरह की चोट या परेशानी का सामना न करना पड़े. निवासियों का कहना है कि जब तक उल्लू को सुरक्षित तरीके से हटाया नहीं जाता, तब तक रात के समय परिसर में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें- गांव में आया सफेद उल्लू, लोगों ने गरुड़ मान शुरू किया भजन-कीर्तन, देखिए VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं