- फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट हमाम अलहम्ममी ने पायलट स्मित मच्छार पर हमला किया था
- हमलावर ने कॉकपिट में रखी क्रैश एक्स कुल्हाड़ी से स्मित मच्छार को गंभीर रूप से घायल किया था
- क्रैश एक्स विमान में आपातकालीन उपकरण के तौर पर लगाई जाती है. हर कमर्शियल एयरलाइनर में जरूरी होती है
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हमाम अलहम्ममी नाम के को-पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया था. तब से एक सवाल सभी के जहन में घूम रहा था कि आखिर हमलावर ने ऐसा कौन सा धारदार हथियार इस्तेमाल किया था., जिससे मच्छार बुरी तरह चोटिल हो गए थे. और बड़ा सवाल ये भी कि वह हथियार फ्लाइट में आया कहां से, जब कि सभी की बहुत तगड़ी चेकिंग विमान में चढ़ने से पहले होती है.
हमलावर ने स्मित मच्छार पर किस हथियार से किया हमला?
अब उस हथियार के बारे में पता चल गया है. हमलावर ने कॉकपिट में रखी 'क्रैश एक्स' (आपातकालीन कुल्हाड़ी) से स्मित मच्छार पर हमला किया था, ये जानकारी यूएई के सरकारी वकीलों ने शनिवार को दी. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत, विमान बनाते समय फैक्ट्री में ही इसमें 'क्रैश एक्स' लगाई जाती है. हर कमर्शियल एयरलाइनर में इसका होना जरूरी होता है.
फ्लाइट में कहां से आई कुल्हाड़ी?
फ्लाइट में दशकों से किसी न किसी रूप में 'क्रैश एक्स' को इमरजेंसी उपकरण के तौर पर लगाया जाता रहा है, ताकि दुर्घटना के समय इसका इस्तेमाल किया जा सके. पहले इन कुल्हाड़ियों को मेन केबिन में रखा जाता था. लेकिन अमेरिका में 25 साल पहले हुए 9/11 के आतंकवादी हमलों के बाद इन्हें कॉकपिट में शिफ्ट कर दिया गया.
पायलट की जांबाजी से बची 174 यात्रियों की जान
बता दें कि फ्लाइट के को-पायलट ने विमान उड़ा रहे स्मित मच्छार पर कॉकपिट के भीतर हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया था. उनके चीखने की आवाज सुनकर यात्रियों ने हमलावर को पकड़कर उनकी मदद की थी. वरना फ्लाइट पर से कंट्रोल खोने की वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. पायलट और कुछ यात्रियों की बहादुरी की वजह से ही 174 यात्रियों की जान बचा ली गई.
इस हादसे के बाद यही सवाल उठ रहा था कि आखिर हमलावर ने को-पायलट पर किस चीज से हमला किया था कि वह बुरी तरह जख्मी हो गए. अब पता चला है कि फ्लाइट में रखी होने वाली कुल्हाड़ी से उसने भारतीय पायलट पर हमला किया था.
ये वीडियो भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं