केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ईंधन और शराब की बिक्री पर उपकर लगाने संबंधी बजट प्रस्तावों को वापस लेने से वाम सरकार के इनकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा. केरल के बजट में ईंधन एवं शराब पर घोषित किये गये कर प्रस्तावों एवं सामाजिक सुरक्षा उपकर को वापस लेने से वाममोर्चा सरकार के इनकार करने के विरोध में यहां यूडीएफ के विधायकों ने बृहस्पतिवार को सत्र में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा तक पैदल मार्च किया.
यूडीएफ विधायकों के हाथों में तख्तियां थीं और उन्होंने महंगाई से त्रस्त जनता को कोई राहत नहीं देने को लेकर पिनराई विजयन सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की. इस बीच मुख्यमंत्री विजयन ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि यूडीएफ केरल के प्रति केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के प्रतिशोधी रवैये पर चुप है. बजट में नए कर प्रस्तावों और सामाजिक सुरक्षा उपकर को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को राज्य के लोगों के समग्र कल्याण के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम इस तरह के उपायों को अपनाने के लिए मजबूर हैं क्योंकि हम इसके बिना आगे नहीं बढ़ सकते. बजट के प्रस्ताव आम लोगों के लिए कोई समस्या पैदा करने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें बेहतर जीवन और सुविधाएं प्रदान करने के लिए हैं.'' उन्होंने कहा कि पहले संसाधन जुटाने के अन्य स्रोत थे, लेकिन केंद्र द्वारा लगाए गए अनुचित प्रतिबंधों के कारण ऐसे सभी स्रोत अब समाप्त हो गए हैं. उन्होंने विपक्ष और मीडिया के एक वर्ग पर राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि केरल कर्ज के जाल में नहीं फंसा हुआ है जैसा कि उनके द्वारा प्रचारित किया जा रहा है.
विजयन ने बताया कि 2020-21 से 2023-24 तक चार साल की अवधि के दौरान राज्य के ऋण-जीडीपी अनुपात में 2.46 प्रतिशत की गिरावट आई है. उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि राज्य सरकार कर संग्रह की कवायद में विफल रही है. उन्होंने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है तब से कर राजस्व की वार्षिक वृद्धि दर 20 प्रतिशत से अधिक रही है.
ये भी पढें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं