विज्ञापन

'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई' प्रोड्यूसर की इस हरकत से टूटीं 300 करोड़ी फिल्म की हीरोइन, बताया- कई महीनों से बेकार हूं

द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ के बजट में 300 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन इसकी हीरोइन के साथ इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है कि वह कहने को मजबूर हो गई कि 'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई'

'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई' प्रोड्यूसर की इस हरकत से टूटीं 300 करोड़ी फिल्म की हीरोइन, बताया- कई महीनों से बेकार हूं
द केरल स्टोरी का किस वजह से हुआ ऐसा हाल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की टैलेंटेड और बेबाक एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अलग किरदारों के लिए पहचान बनाने वाली अदा ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया. एक्ट्रेस का कहना है कि एक फिल्म प्रोड्यूसर की वजह से उनका पूरा वर्क शेड्यूल बुरी तरह गड़बड़ा गया. बार बार शूटिंग डेट्स बदली गईं और हालात ऐसे बन गए कि वो पिछले एक महीने से बिना काम के बैठी हैं. अदा ने इमोशनल अंदाज में कहा कि इस पूरे मामले ने उन्हें मेंटली, इमोशनली, प्रोफेशनली और फाइनेंशियली झटका दिया है.

यह भी पढ़ें: 16 मिनट के रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत ले गया था ये एक्टर, ऐसा विलेन जिसके आगे फीके लगे मोगैंबो-शाकाल

डेट्स का खेल और बिगड़ता करियर प्लान

अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में खुलकर बताया कि वो एक साथ तीन फिल्मों के लिए कमिटमेंट दे चुकी थीं. सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था. तभी एक फिल्म के प्रोड्यूसर ने शूटिंग डेट्स बदलनी शुरू कर दीं. नई डेट्स के हिसाब से दूसरे प्रोजेक्ट्स की टीम ने भी अपने शेड्यूल एडजस्ट किए. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब उसी प्रोड्यूसर ने फिर से डेट्स बदल दीं. इस उथल पुथल में बाकी प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल गए.

एक महीना खाली, काम जीरो

अदा ने साफ कहा कि इस गड़बड़ी का सीधा असर उनके करियर पर पड़ा. वो पिछले एक महीने से खाली बैठी हैं. कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर पा रहीं. एक्ट्रेस ने कहा, मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है. मैं पूरी तरह से खाली हूं. ये सिर्फ काम रुकने की बात नहीं है बल्कि इससे उनका कॉन्फिडेंस और प्लानिंग भी हिल गई है. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि इंडस्ट्री में हर कोई ऐसा नहीं होता. कई लोग बेहद सपोर्टिव भी हैं.

द केरल स्टोरी से बदली थी किस्मत

अदा शर्मा को फिल्म द केरल स्टोरी से जबरदस्त पहचान मिली थी. छोटे बजट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. ऑडियंस ने अदा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. इसके बाद उन्हें लगातार नए प्रोजेक्ट्स मिलने लगे थे. विकिपीडिया के मुताबिक, द केरल स्टोरी ने 20 करोड़ रुपये के बजट में लगभग 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

सीक्वल पर भी रखी साफ राय

एक इंटरव्यू में अदा ने द केरल स्टोरी 2 को लेकर भी बात की थी. उनका कहना था कि किसे कौन सा प्रोजेक्ट मिलेगा ये मेकर्स तय करते हैं. वो सिर्फ अपने काम पर फोकस करना पसंद करती हैं. अगर वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं तो जबरन लाइमलाइट में रहना उन्हें पसंद नहीं. अदा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके सपोर्ट में खुलकर सामने आ रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com