Ravindra Jadeja Vaibhav Sooryavanshi ready to roar for Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है और इस बार पिछले सीजन के दो विरोधी एक साथ खेलते हुए दिखेंगे. रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी, इस बार एक साथ हल्ला बोलने के लिए तैयार है. जडेजा को राजस्थान फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया है. दूसरी तरफ युवा सनसनी पिछले सीजन भी राजस्थान के लिए खेले थे और उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक ठोक सनसनी मचाई थी. युवा और अनुभवी की यह इस बार जब साथ होगी तो फैंस की नजरें इन्हीं पर होंगी कि ये क्या धमाल मचाते हैं.
Sirf RoaR nahi, Halla machega 🔥💗 pic.twitter.com/LvhvJhFksB
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 11, 2026
बीसीसीआई ने बुधवार को आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया. राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. बीते सीजन राजस्थान के कोच रहे संजू, आगामी सीजन में सीएसके जर्सी में दिखाई देंगे. ऐसे में फैंस को इस मुकाबले के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद है. वैभव ने पिछले सीजन आईपीएल के 7 मैच खेले थे और उन्होंने 36 की औसत और 206 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने गुजरात के खिलाफ 28 अप्रैल को हुए मैच में सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोका था.
वहीं रवींद्र जडेजा, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी, उन्होंने लीग में 254 मैचों में 27.86 की औसत और 130.29 की स्ट्राइक रेट से 3260 रन बना एथे, जबकि 170 विकेट भी झटके हैं. बात अगर राजस्थान और चेन्नई के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों देश 31 मैच में भिड़े हैं. इस दौरान राजस्थान ने 15 जीते हैं जबकि चेन्नई ने 16.
राजस्थान गुवाहाटी से करेगी अभियान की शुरुआत
हर सीजन की तरह इस बार भी राजस्थान अपने होम ग्राउंड के कुछ मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी. टीम 30 मार्च को चेन्नई के खिलाफ मैच से सीजन की शुरुआत करेगी. जबकि 4 अप्रैल को वो अहमदाबाद में गुजरात से भिड़ेगी. वहीं 7 अप्रैल को फिर गुवाहाटी जाएगी, जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसका मुकाबला है. जबकि 10 अप्रैल को वह इसी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: इजरायल-ईरान युद्ध के चलते क्या विदेशी खिलाड़ियों के लीग से जुड़ने में होगी देरी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं