विज्ञापन

ओडिशा में हाथी ने पैर से कुचला, आराम से उठकर चलने लगा शख्स, VIDEO देख आप भी कहेंगे- चमत्कार इसे कहते हैं

पीड़ित युवक की पहचान खुंटुकाटा साही के बिद्याधर बेहरा के रूप में हुई है. मंगलवार को गलती से हाथी के सामने आ गया. हाथी ने उसे नीचे गिरा दिया और अपने पैर के नीचे दबा दिया, जिससे एक बार को लगा कि उसकी जान न चली जाए. तभी कहीं से एक चमत्कार हुआ.

ओडिशा में हाथी ने पैर से कुचला, आराम से उठकर चलने लगा शख्स, VIDEO देख आप भी कहेंगे- चमत्कार इसे कहते हैं
odisha viral video
  • ओडिशा के ढेंकनाल जिले में बिद्याधर बेहरा नामक युवक पर हाथी ने हमला किया और उसे नीचे दबा दिया गया
  • युवक ने अपने हिम्मत से विशाल हाथी के सामने डटकर मुकाबला किया और बाल-बाल बच गया
  • घायल युवक को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ओडिशा:

क्या आपने चमत्कार होते देखा है...नहीं देखा तो ओडिशा के ढेंकनाल जिले से आए इस वीडियो को देखिए. यहां एक शख्स पर हाथी ने शख्स पर जोरदार हमला कर दिया. हमला इतना जोरदार था कि शख्स की जान पर बन आई,लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आप भी विश्वास नहीं कर पाएंगे. हाथी के जानलेवा हमले के बाद शख्स अचानक उठकर आराम से चलने लगा. इस हमले में उसकी जान बच गई और अब  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

क्या है पूरी घटना?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान खुंटुकाटा साही के बिद्याधर बेहरा के रूप में हुई है. मंगलवार को गलती से हाथी के सामने आ गया. हाथी ने उसे नीचे गिरा दिया और अपने पैर के नीचे दबा दिया, जिससे एक बार को लगा कि उसकी जान न चली जाए.  तभी कहीं से एक चमत्कार हुआ और हाथी वहां से हट गया. इसके बाद पीड़ित बिद्याधर को उठने और उस जगह से दूर चले जाने का मौका मिल गया. अपने पैरों, हाथों और सिर पर चोटें लगने के बावजूद, युवक इस जानलेवा हमले में बच गया, उसे तुरंत ढेंकनाल जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है.

लोगों ने कहा- ये किसी चमत्कार से कम नहीं 

स्थानीय लोगों ने इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया, क्योंकि ऐसे हमलों में बच पाना बहुत कम ही होता है. वन अधिकारियों ने निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, क्योंकि इस क्षेत्र में इंसान और हाथी के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इस घटना की आगे की जांच चल रही है.
 

यह भी पढ़ें-  दिल्ली के पालम इलाके की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें-  हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत, लेकिन अरुणा शानबाग को नहीं, आखिर दोनों केस में अंतर क्या है?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com