विज्ञापन

पुलिस कॉन्स्टेबल को पत्नी-साले ने जिंदा जलाया! आईसीयू से वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज 

ओडिशा के गंजाम जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी और साले पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है. गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस कॉन्स्टेबल को पत्नी-साले ने जिंदा जलाया! आईसीयू से वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज 

ओडिशा के गंजाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी ही पत्नी और साले पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है. गंभीर रूप से झुलसे कॉन्स्टेबल का अस्पताल के आईसीयू से दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है.

पत्नी-साले पर लगाया जिंदा जलाने का आरोप

पीड़ित अशुतोष मृदंगिया, जो छत्रपुर आरटीओ कार्यालय में मोटर व्हीकल कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. उन्होंने अपनी पत्नी संध्या नायक और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दोनों ने मिलकर उन पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. संध्या नायक भी जिला पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है.

सरकारी क्वार्टर में हुआ हमला

अशुतोष के मुताबिक, वह अपनी पत्नी के सरकारी क्वार्टर गए थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई. उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके भाई ने मिलकर उन्हें निशाना बनाया और जान लेने की कोशिश की.

‘भागने की कोशिश की, लेकिन आग लगा दी'

बर्न वार्ड से सामने आए अपने बयान में अशुतोष ने बताया कि “मैं भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी उन्होंने माचिस जला दी और मैं आग की लपटों में घिर गया.” उन्होंने किसी तरह खुद को बचाते हुए पास के एक घर में शरण ली.

अशुतोष की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन पर पानी डालकर आग बुझाई. इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

आईसीयू से वीडियो वायरल, बढ़ी चर्चा

इलाज के दौरान दिया गया पीड़ित का बयान जब सामने आया, तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है और लोगों में आक्रोश भी पैदा हो गया है. बरहामपुर एसपी सरवणा विवेक एम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी और साले के खिलाफ हत्या के प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) का मामला दर्ज कर लिया गया है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Burn Case, Odisha News, Ganjam District Crime, Police Constable Attacked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com