ओडिशा के बोलांगीर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी को वापस पाने की इच्छा एक व्यक्ति को कथित तौर पर जघन्य अपराध की ओर ले गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अपनी पत्नी से अलग रह रहे एक व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने घर के पूजा कक्ष में दफना दिया. मामला तब उजागर हुआ जब कई दिनों से लापता व्यक्ति का सिर कटा शव एक तालाब से बरामद हुआ. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.
तालाब से मिला सिर कटा शव
बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिलाष ने कहा कि "आरोपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे. संतोष खरसेल से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न साहू उसे अपने घर ले गया और उसकी हत्या कर दी."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पिछले सप्ताह मामला उस समय गंभीर हो गया, जब बगड़ा गांव के एक तालाब से संतोष खरसेल का सिर कटा शव बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था मृतक
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संतोष खरसेल को आखिरी बार 40 वर्षीय शत्रुघ्न साहू के साथ देखा गया था. इसी आधार पर पुलिस ने साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि शराब के नशे में हुई बहस के दौरान हत्या हुई थी. हालांकि पुलिस ने जब उससे विस्तृत पूछताछ की तो कहानी का दूसरा पहलू सामने आया.
पत्नी को वापस पाने की थी चाह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में शत्रुघ्न साहू ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी. आरोप है कि वह पत्नी को वापस पाने के लिए तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो गया था. इसी क्रम में उसने संतोष खरसेल की हत्या की और उसका सिर काटकर अपने पूजा घर में दफना दिया. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने यह कदम किसी अंधविश्वासी सलाह या तांत्रिक प्रभाव में उठाया था या नहीं.
पूजा रूम से बरामद हुआ सिर
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस उसके घर पहुंची. तलाशी के दौरान घर के पूजा कक्ष में खुदाई की गई, जहां से मृतक का सिर बरामद कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया.
पुलिस ने कहा नरबलि एंगल सामने आया
एसपी ने कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है." उन्होंने आगे बताया, "शुरुआत में हमें संदेह था कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का सिर कहीं फेंक दिया होगा. लेकिन पूजा कक्ष से खुदाई कर सिर बरामद होने के बाद मानव बलि (नरबलि) की आशंका से जुड़ा पहलू सामने आया."
यह भी पढ़ें : 10 साल बाद पूरी हुई इच्छा; स्कॉटलैंड के सांसद मार्टिन डे ने केरल की नितिन चंद से गुरुवायूर मंदिर में रचाई शादी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं