विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2022

नुपुर शर्मा विवाद के बाद BJP की पार्टी प्रवक्ताओं को नसीहत, किसी भी धर्म के खिलाफ न बोलें

भाजपा ने पार्टी प्रवक्ताओं को संयमित भाषा का प्रयोग करने की सलाह दी है. उत्तेजित नहीं होना है. किसी के उकसावे पर भी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं करना है.

TV डिबेट में जाने वाले बीजेपी प्रवक्ताओं को मानने होंगे ये निर्देश
नई दिल्ली:

भाजपा नेताओं की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के बाद विवाद अब भी जारी है. इस बीच, भाजपा ने अब अपने पार्टी प्रवक्ताओं के लिए कई निर्देश जारी किए हैं. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी प्रवक्ताओं को सलाह दी गई है कि अब केवल आधिकारिक प्रवक्ता और पैनलिस्ट ही टीवी चैनलों की डिबेट में जाएंगे. इन्हें पार्टी का मीडिया सेल असाइन करेगा.  किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं बोलना है. धर्म के पूजनीयों और प्रतीकों के बारे में भी नहीं बोलना है. 

भाजपा ने पार्टी प्रवक्ताओं को संयमित भाषा का प्रयोग करने की सलाह दी है. उत्तेजित और उद्वेलित नहीं होना है. किसी के उकसावे पर भी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं करना है. किसी भी टीवी डिबेट पर जाने से पहले विषय का पता करें. उसके बारे में तैयारी करें. उस पर पार्टी की लाइन पता कर जाएं. पार्टी प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट अपने एजेंडे पर रहें. किसी ट्रैप में न आएं. गरीब कल्याण के कामों के बारे में जनता को बताना है. 

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा की गई टिप्पणी पर विवाद अब भी जारी है. ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, ईरान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया और इंडोनेशिया सहित कम से कम 15 देशों ने विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भारत के खिलाफ आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है. वहीं भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया गया, जबकि पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया गया है. 

 ये भी पढ़ें -

ये भी देखें-राजस्थान में दिलचस्प हुआ राज्यसभा चुनाव, जीत का गणित लगाने में जुटी कांग्रेस और बीजेपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nupur Sharma Controversy, BJP News In Hindi, Prophet Mohammed Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com