- बिहार के बाहुबली अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी मोकामा में धूमधाम और राजसी अंदाज में हुई
- दूल्हा ऋषिकेश अपनी 2.5 करोड़ की डिफेंडर कार में बारात लेकर मोकामा पहुंचा
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में समधियों ने हाथियों पर बैठकर समधी मिलन किया
बिहार के छोटे सरकार, बाहुबली अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी मोकामा में 25 नवंबर को इतनी धूमधाम से हुई कि इसे पूरे देश ने फोटो और वीडियो में इसे देखा. शादी में अनंत सिंह के दामाद का भौकाल देखते ही बन रहा था. ऋषिकेश दहेज में मिली डिफेंडर में बैठकर बहुत ही शान से बड़े काफिले के साथ बारात लेकर शिवांगी के घर पहुंचे.फूलों से सजी कार में बैठकर अनंत सिंह के दामाद बारात स्थल पर पहुंचे तो लोग उनका काफिला देखते ही रह गए.
2.5 करोड़ की डिफेंडर में बारात लेकर पहुंचे अनंत सिंह के दामाद
उनकी कार के पीछे लाइन लगाकर गाड़ियां दिखाई दे रही थीं.काफिले की वजह से मोकामा की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई. नदवां के आसपास 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. लोगों के मोबाइल से नेटवर्क ही गायब हो गए. बता दें कि अनंत सिंह ने अपने दामाद को 2.5 करोड़ रुपये की डिफेंडर गाडी गिफ्ट की है. ऋषिकेश इसी गाड़ी में बारात लेकर अनंत सिंह के गांव पहुंचे.
दुल्हन शिवांगी की लैंड क्रूजर से ग्रांड एंट्री
ऋषिकेश की बारात पटना के बिहटा के कृष्णा नगर से ढोल-बाजे के साथ मोकामा के लिए रवाना हुई. बारात में झारखंडी बैंड की धुन पर दूल्हे के पिता और दूसरे बाराती जमकर नांचे. खास बात यह है कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी ने खुद बारातियों का स्वागत किया. शादी में हाथी, घोड़े, राजसी सजावट सब दिखाई दे रही थी. वैदिक रीति-रिवाजों से शिवांगी सिंह का विवाह संपन्न हुआ. शादी में दुल्हन शिवांगी की लैंड क्रूजर से ग्रांड एंट्री भी देखते ही बन रही थी. दामाद के साथ ही अनंत सिंह की बेटी का भी भौकाल शादी में देखते ही बन रहा था.
हाथियों पर बैठकर हुआ समधी मिलन
शिवांगी और ऋषिकेश की शाही शादी में दोनों समधियों ने हाथियों पर बैठकर समधी मिलन किया. ये नजारा पहले शायद ही किसी ने देखा होगा. खबर है शादी के बाद अनंत सिंह की बेटी शिवांगी पति ऋषिकेश के साथ अमेरिका चली जाएंगी.
शादी के दौरान अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार की चर्चा जोरों पर रही. अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से MBA ऋषिकेश देखने में काफी डाउन टू अर्थ नजर आए. पढ़ाई के बाद से वह अमेरिका की ही एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वह पिछले 11 साल से अमेरिका में बड़े पद पर नौकरी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अनंत सिंह के बेटी की शाही शादी, मोकामा में हाथी और हेलीकॉप्टर; मोकामा में लगेगा लाखों का मेला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं