विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो संग नमो भारत भी दौड़ेगी, गौर सिटी के साथ 5 लाख को फायदा, रैपिड रेल से दिल्ली-मेरठ, गाजियाबाद तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो विस्तार के साथ ग्रेनो नमो भारत कॉरिडोर से भी जुड़ेगा. गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर के जरिये पूरे इलाका दिल्ली-एनसीआर में रैपिड रेल से कनेक्ट हो जाएगा.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो संग नमो भारत भी दौड़ेगी, गौर सिटी के साथ 5 लाख को फायदा, रैपिड रेल से दिल्ली-मेरठ, गाजियाबाद तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी 
Greater Noida West Metro and Namo Bharat Corridor: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी
ग्रेटर नोएडा:

केंद्र सरकार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो के 8.5 किमी लंबे कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) की एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार से नोएडा सेक्टर-61 से सेक्टर 4 गौर चौक तक पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. ग्रेटर नोएडा वेस्ट का आखिरी स्टेशन सेक्टर-4  गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित नमो भारत रैपिड रेल का स्टेशन भी होगा. यानी ग्रेटर नोएडा को एक ही साथ मेट्रो और रैपिड रेल दोनों की सुविधा मिलेगी. नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर से कनेक्टिविटी होते ही दिल्ली-मेरठ से लेकर हरियाणा के पानीपत, करनाल या गुरुग्राम शहर तक हाईस्पीड आवाजाही होगी. सेक्टर-61 स्टेशन दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन का इंटरचेंज भी होगा. 

गौर चौक तक मेट्रो पहुंचेगी

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 को गौर चौक, किसान चौक या चार मूर्ति चौराहा कहते हैं.ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से 100 से ज्यादा हाईराइज सोसायटी के करीब 5 लाख लोगों के लिए कनेक्टिविटी आसान होगी. उन्हें कैब या टैक्सी के लिए हजारों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे. अभी उन्हें गौर चौक या पर्थला गोलचक्कर पर ट्रैफिक जाम भी झेलना पड़ता है.इससे गौर सिटी मॉल, एचएस मॉल, ब्लू सफायर मॉल के साथ सेक्टर 51 में आइकिया और नोएडा सेक्टर 73 में एंथ्यूरियम मॉल जैसे सेंटर इंटरकनेक्ट होंगे. केंद्र, यूपी और नोएडा-ग्रेनो अथॉरिटी मिलकर इसका खर्च वहन करेंगे. 

  1.  सेक्टर-61 स्टेशन (इंटरचेंज)
  2.  सेक्टर-70 स्टेशन
  3.  सेक्टर-122 स्टेशन
  4.  सेक्टर-123 स्टेशन
  5.  सेक्टर-4 (गौर चौक) स्टेशन

गाजियाबाद-जेवर नमो भारत स्टेशन

  • गाजियाबाद साउथ, सिद्धार्थ विहार 
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर 02 
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर 03 
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट - सेक्टर 12
  • सूरजपुर 
  • अल्फा-I 
  • इकोटेक-VI 
  • दनकौर 
  • YEIDA नॉर्थ (सेक्टर-18) 
  • YEIDA सेंट्रल (सेक्टर-21, फिल्म सिटी) 
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर)

नमो भारत (RRTS) रैपिड रेल से कनेक्टिविटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूट को पहले नॉलेज पार्क-5 तक ले जाने की तैयारी थी. यूपी कैबिनेट भी इसे मंजूरी दे चुकी है. यह गाजियाबाद-जेवर नमो भारत रूट गाजियाबाद के जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) तक रैपिड रेल के एक्सप्रेसवे ट्रेन के रास्ते में अड़चन बन रही है. इस रूट को ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो के सेक्टर 4 मेट्रो स्टेशन पर नमो भारत रैपिड रेल लाइन से लिंक किया जाएगा. दिल्ली के सराय काले खां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर-4 से गुजरते हुए नॉलेज पार्क-5 तक रैपिड रेल जाएगी. नॉलेज पार्क-5 में गाजियाबाद की नमो भारत ट्रेन भी कनेक्ट होगी. इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आवाजाही आसान हो जाएगी.

ग्रेटर नोएडा में कहां-कहां फायदा

  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1-2, 3-4, टेक जोन-4 और सेक्टर-16 की सोसायटी के प्रॉपर्टी रेट में भी उछाल आने की उम्मीद है. दिवाली पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी से अब नए साल के पहले काम शुरू हो सकेगा. 
  • नोएडा सेक्टर-60 में टेक महिंद्रा और टीसीएल टेक ऑफिस, नोएडा सेक्टर 73 में ऑयल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 में गोल्डन आई ऑफिस और कमर्शियल कांप्लेक्स भी जुड़ेगा.नोएडा सेक्टर-122 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) भी जुड़ेगा.
  •  कैलाश अस्पताल, नोएडा सेक्टर-70 और सेक्टर 62 का रामा अस्पताल, नोएडा सेक्टर-51 में क्लाउड 9 भी मेट्रो से कनेक्ट होगा. नोएडा सेक्टर 122 में क्लियो काउंटी रेजिडेंसी और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 में गौर सिटी-1 और 2 के 30 हजार परिवारों को राहत मिलेगी. 
  • गौर सिटी मॉल, ब्लू सफायर, गोल्डन आई जैसे शॉपिंग मॉल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के साथ दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा कमर्शियल हब बनेगा.
  •  मेट्रो का ये विस्तार नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर के मेट्रो नेटवर्क को आगे बढ़ाएगा. दिल्ली के किसी रेलवे स्टेशन, आईटीओ, जनपथ, लालकिला, चांदनी चौक जैसे स्टेशन भी कनेक्ट होंगे.

ये भी पढ़ें - गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर: रैपिड रेल से 50 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट, 70 मिनट में दिल्ली, NCR के 4 शहरों को कनेक्टिविटी

सेक्टर-4 ही क्यों बना मुख्य इंटरचेंज? 

पहले नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन को नोएडा सेक्टर-51 से सीधे नॉलेज पार्क-5 तक ले जाने की तैयारी थी. लेकिन गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक 72 किमी लंबे नमो भारत कॉरिडोर के बाद बदलाव किया गया. गौर चौक से नॉलेज पार्क-5 के बीच मेट्रो और रैपिड रेल रूट समानांतर पड़ रहा था. ऐसे में नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन को सेक्टर 61 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 (गौर चौक पर खत्म किया जाएगा. वहीं गाजियाबाद से नमो भारत कॉरिडोर सेक्टर-4 से नॉलेज पार्क-5 और परी चौक होते हुए नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी. सेक्टर 4 मेट्रो और रैपिड रेल का इंटरचेंज स्टेशन होगा. 

सेक्टर-4 मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड ट्रैक

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड ट्रैक होगा, जहां एक्वा लाइन मेट्रो और नमो भारत दोनों का समानांतर प्लेटफॉर्म होगा. यात्रियों को मेट्रो से उतरकर बाहर जाने की बजाय अंदर ही नमो भारत ट्रेन मिलेगी. दिल्ली के आनंद विहार या कश्मीरी गेट की तर्ज पर यहां स्काईवॉक और स्वचालित सीढ़ियां होंगी. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्डसे एक ही कार्ड से मेट्रो और रैपिड रेल का सफर होगा. 

तीन दिशाओं में हाईस्पीड कनेक्टिविटी

नोएडा सेक्टर-4 से सीधे नोएडा एयरपोर्ट 25 से 30 मिनट में नमो भारत से पहुंच सकेंगे. नोएडा से गाजियाबाद, मेरठ तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी भी होगी. सेक्टर 4 से रैपिड रेल के जरिये सीधे गाजियाबाद और दिल्ली-मेरठ नमो भारत के हर स्टेशन तक कनेक्टिविटी होगी. नोएडा से 15 मिनट में गाजियाबाद और मेरठ 40-45 मिनट तक पहुंचेंगे.सेक्टर-4 से एक्वा लाइन मेट्रो से ब्लू लाइन सेक्टर-61 से कनाट प्लेस, राजीव चौक 45 मिनट में पहुंच सकेंगे. 

ये भी पढ़ें - नमो भारत का नया कॉरिडोर नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बनेगा, सिद्धार्थ विहार, सूरजपुर से दनकौर, जेवर तक दौड़ेगी हाईस्पीड रैपिड रेल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida West Metro, Ghaziabad Jewar Namo Bharat Corridor, Greater Noida Metro, Noida Metro, Noida Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com