गाजियाबाद अब 50 साल का हो गया है. 14 नवंबर 1976 को मेरठ से विभाजित करके गाजियाबाद जिला बनाया गया था. दिल्ली और नोएडा की सीमाओं से मिलने वाला गेमचेंजर आज यूपी के गेमचेंजर डेस्टिनेशन में एक बन चुका है. गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार यानी गेटवे ऑफ यूपी कहते हैं. गाजियाबाद में ऐसी कई बड़े मेगा परियोजनाएं चल रही हैं, जो शहर की तस्वीर बदलने वाली हैं. उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में शुमार गाजियाबाद रैपिड रेल, हरनंदीपुरम टाउनशिप, राजनगर एक्सटेंशन की एयरोसिटी, मधुबन-बापूधाम नया इंडस्ट्रियल हब के अलावा गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट से आगे बढ़ रहा है. आइए जानते हैं इनका डिटेल...
गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद देश का दूसरा रैपिड रेल प्रोजेक्ट गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर चल रहा है. 72.5 किमी लंबा और 16 हजार करोड़ का ये रैपिड रेल रूट गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन से सीधे नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगा. इस रूट से गाजियाबाद, साहिबाबाद और मेरठ के लोग महज 40-50 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.ये कॉरिडोर सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक, नॉलेज पार्क-5, परी चौक और यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगा.
हरनंदीपुरम टाउनशिप में बसेगा नया गाजियाबाद
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) हरनंदीपुरम में ग्रीनफील्ड आवासीय टाउनशिप 20 साल बाद ला रहा है. हिंडन नदी किनारे 500 हेक्टेयर में हरनंदीपुरम टाउनशिप करीब 50 हजार आधुनिक फ्लैट और प्लॉट तैयार होंगे. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल के साथ मेट्रो की कनेक्टिविटी यहां होगी. चौड़ी सड़कों के साथ ग्रीन पार्क और इंडस्ट्रियल सेक्टर इसका हिस्सा होंगे.

राजनगर एक्सटेंशन में एयरोसिटी
हिंडन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल से सटे राजनगर एक्सटेंशन में 193 हेक्टेयर में दिल्ली के एयरोसिटी की तरह विशाल एयरोसिटी बिजनेस हब की तैयारी है. यहां 5 स्टार होटल, कन्वेंशन सेंटर, कॉरपोरेट ऑफिस और शॉपिंग मॉल बनेंगे, जो नोएडा में महंगे घरों का विकल्प बनेगा.
मधुबन-बापूधाम इंडस्ट्रियल हब तैयार हो रहा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नमो भारत कॉरिडोर के निकट मधुबन-बापूधाम में एक हाईटेक इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जा रहा है. 200 से अधिक औद्योगिक यूनिट बनेंगी. यहां टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और ऑटो पार्ट की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होंगी. इससे 5 हजार रोजगार स्थानीय युवाओं को मिलेंगे.
एलिवेटेड रोड का बढ़ता नेटवर्क
गाजियाबाद में ट्रैफिक सुधार की कई परियोजनाएं चल रही हैं. इसमें घंटाघर से भाटिया मोड़ एलिवेटेड रोड लगभग 200 करोड़ का प्रोजेक्ट है.दो किमी लंबा 4 लेन एलिवेटेड रोड जीटी रोड को भीषण ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाएगी. राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड से इंदिरापुरम के कनावनी से वसुंधरा को सीधे जोड़ने के लिए 80 करोड़ से एलिवेटेड रोड और स्लिप रोड बनेगी. इससे दिल्ली की दूरी 20 मिनट रह जाएगी. ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर चौड़ीकरण और डबल-डेकर लिंक प्रोजेक्ट भीहै. इसमें लालकुआं, भाटिया मोड़ और ठाकुरद्वारा जंक्शन को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर का काम चल रहा है.
गाजियाबाद मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार
नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद तक ब्लू लाइन विस्तार हो रहा है. यह 5 किमी लंबा कॉरिडोर इंदिरापुरम, शक्ति खंड और वसुंधरा को सीधे दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से कनेक्ट करेगा. साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन का इंटरचेंज भी है. वैशाली से मोहन नगर लिंक के जरिये गाजियाबाद के अंदरूनी इलाकों तक रेड लाइन और ब्लू लाइन को कनेक्ट किया जाएगा. इससे दिल्ली-नोएडा तक जाने के लिए दिल्ली के स्टेशन तक घूमने नहीं पड़ेगा. हिंडन टर्मिनल से गोकुलपुरी मेट्रो लिंक तक एक नया 16 किमी लंबा मेट्रो रूट बन रहा है.

गाजियाबाद-सीतापुर सेमी हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर
सरकार ने गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 403 किमी लंबे नए डबल लाइन सेमी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को हरी झंडी दी है. यह 14,926 करोड़ का मेगा रेल प्रोजेक्ट है. ये गाजियाबाद को मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर से कनेक्ट करेगा और रेलयात्रियों के साथ माल ढुलाई तेज करेगा.
TIL, today is 50th Foundation Day of Ghaziabad. Ghaziabad was carved out of Meerut as an independent district by then CM N.D. Tiwari on Nov 14, 1976, as a tribute on JLN's birth anniversary. 🔸Founded in 1740 as Ghaziuddinnagar within 4 gates 🔸Shortened to Ghaziabad in the 1860s so the name could fit on railway tickets! 🔸Later gave birth to Gautam Buddh Nagar (1997) & Hapur (2011) From a tehsil of Meerut to NCR's industrial powerhouse!
— The Uttar Pradesh Index (@theupindex) November 14, 2026
उत्तर प्रदेश की पहली सोलर सिटी
अयोध्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद को सोलर सिटी बनाने का फैसला किया है. यूपीनेडा (UPNEDA) ने गाजियाबाद की कुल बिजली मांग का 10 फीसदी हिस्सा रूफटॉप सोलर पैनल और सरकारी सोलर ग्रिड से पूरा कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में नई आवासीय योजना, तीन टॉवरों में होंगे 2-3BHK फ्लैट, GDA खर्च करेगा 170 करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं