विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, यूपी कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी का ऐलान

UP Cabinet Decisions Today: यूपी कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने का फैसला किया है. उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने कई और अन्य प्रस्ताव पारित किए हैं.

Narendra Modi International Airport UP Cabinet
NDTV

यूपी सरकार ने नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने का फैसला किया है. यूपी कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी ने बताया कि कैबिनेट में ये प्रस्ताव पारित किया गया है. बैठक में पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के मौके पर अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया गया. जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इसके पहले चरण का उद्घाटन होने के बाद आगे चार चरणों में विस्तार होना है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अपनी सरकार की करीब 9 साल की उपलब्धियों को भी गिनाया. 

यूपी कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पारित

यूपी की कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल की जनसेवा के कार्यकाल पर अभिनंदन करते हुए बड़ा प्रस्ताव पारित किया. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में दर्ज हुआ है. प्रधानमंत्री की समर्पित यात्रा के लिए यूपी की कैबिनेट पीएम का हार्दिक अभिनंदन करती है.सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से यूपी का रिश्ता बेहद खास है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कब हुआ था

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने किया था. जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण और कार्गो टर्मिनल का आगाज तब हुआ था. नोएडा हवाई अड्डे पर यात्री उड़ानों का संचालन 15 जून से हुआ था. इसमें इंडिगो और अकासा एयर की उड़ानें शुरू हुई थीं. जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 11200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सभी 4 चरणों के पूरा होते ही ये एशिया का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा. इस पर 29560 करोड़ रुपये लागत आएगी. अभी इसकी यात्री क्षमता सालाना 1.2 करोड़ है और 2040 में पूरी सालाना क्षमता में ये 7 करोड़ से अधिक हो जाएगी.

जेवर एयरपोर्ट की खासियत

नोएडा एयरपोर्ट पर अभी 3900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े और चौड़े हवाई जहाजों को भी आसानी से संभाल सकता है. जेवर एयरपोर्ट को ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100 फीसदी सहायक कंपनी, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने पीपीपी मॉडल के तहत तैयार किया है. 

IGI एयरपोर्ट के बाद दिल्ली NCR का दूसरा बड़ा हवाई अड्डा

जेवर एयरपोर्ट को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है. नेट जीरो कार्बन एमिशन के साथ ये ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है. यह एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नमो भारत कॉरिडोर के साथ मेट्रो से भी जुड़ेगा. यह उत्तर प्रदेश का 5वां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है.दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद दिल्ली-एनसीआर का यह दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. 

ये भी पढ़ें - गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर: रैपिड रेल से 50 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट, 70 मिनट में दिल्ली, NCR के 4 शहरों को कनेक्टिविटी

जेवर एयरपोर्ट से मेट्रो और नमो भारत मेट्रो कनेक्टिविटी

ग्रेटर नोएडा मेट्रो के एक्सटेंशन के जरिये जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो कनेक्टिविटी देने का प्लान है. वहीं यूपी सरकार दिल्ली-मेरठ के बाद गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर बना रही है. ये दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-अलवर और गुरुग्राम-फरीदाबाद रैपिड रेल से भी जुड़ जाएगी. इससे पूरे दिल्ली एनसीआर के किसी भी शहर से जेवर एयरपोर्ट आना आसान होगा. 

कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है. वो वाराणसी के सांसद हैं. पीएम के नेतृत्व में यूपी प्रगति कर रहा है. यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना जैसी स्कीमों में यूपी अग्रणी है. करोड़ों महिलाओं को उज्जवला योजना के लिए होली, दिवाली में मुफ्त सिलेंडर दिया जा रहा है. सीएम योगी ने कहा, पिछले 9 सालों में यूपी की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आया है. किसानों के खाते में पीएम किसान योजना के तहत एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि स्थानांतरित हुई है. कर्जमाफी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अलावा गन्ना किसानों को 14 दिनों के भीतर भुगतान का फायदा दिया गया है. 

ये भी पढ़ें - नोएडा एयरपोर्ट से विदेशी उड़ानों का रास्ता साफ, सिंगापुर समेत इन देशों को मिलेगी सीधी फ्लाइट?

ये भी पढ़ें - महामाया पर नहीं लगेगा जाम, बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP CABINET DECISIONS, Noida Airport, Narendra Modi International Airport, UP Cabinet Decisions Today, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com