विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर, DND से बनेगा 8 लेन का फ्लाईओवर, देखें पूरा रूट

पहले इस कॉरिडोर को DND फ्लाईवे तक बढ़ाने पर चर्चा की गई थी,लेकिन प्रस्तावित रास्ते में ओखला बर्ड सैंक्चुअरी और दलित प्रेरणा स्थल होने की वजह से इसे छोड़ दिया गया.

दिल्ली, नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर, DND से बनेगा 8 लेन का फ्लाईओवर, देखें पूरा रूट
नोएडा में बनेगा 8 लेन एक्सप्रेसवे
  • डीएनडी फ्लाईवे से यमुना एक्सप्रेसवे तक 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव है
  • यह एक्सप्रेसवे नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद करेगा
  • प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की लंबाई 31 किलोमीटर से बढ़ाकर लगभग 36 किलोमीटर किए जाने की उम्मीद है

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है. डीएनडी फ्लाईवे से यमुना एक्सप्रेसवे तक 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव है. इसके बाद दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट जाना बहुत ही आसान हो जाएगा. इसके बनने से नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ता ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और नोएडा अथॉरिटी मिलकर विकसित करेंगे.

DND से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा

नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे डीएनडी फ्लाईवे से शुरू होगा और ग्रेटर नोएडा के चाई-IV के पास यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा. जल्द ही इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. पहले इस कॉरिडोर को ओखला बैराज के पास सेक्टर 94 से बनाए जाने का प्रस्ताव था. इस प्रोजेक्ट पर मिलकर काम करने वाले  नोएडा अथॉरिटी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को प्रस्तावित रूट की समीक्षा की.

एक्सप्रेसवे का DPR जल्द होगा तैयार

नोएडा अथॉरिटी के एक अधिकारी के मुताबिक, NHAI के कंसल्टेंट ने बताया कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे को डीएनडी फ्लाईवे से शुरू कर 'ची-IV' पर यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इस प्रोजेक्ट का डीपीआर जल्द ही तैयार किया जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

36 किमी. लंबा कॉरिडोर बनाए जाने की उम्मीद

संशोधित रूट पर 31 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की लंबाई में करीब 5 किमी. बढ़कर 36 किमी. होने की उम्मीद है. पहले कॉरिडोर को DND फ्लाईवे तक बढ़ाने पर चर्चा हुई थी, लेकिन प्रस्तावित रास्ते में ओखला बर्ड सैंक्चुअरी और दलित प्रेरणा स्थल होने के चलते इस विचार को छोड़ दिया गया. नए रूट की पूरी जानकारी जल्द ही तैयार की जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा और यमुना इलाके से होकर गुजरने वाले कॉरिडोर की जानकारी संबंधित अथॉरिटीज के साथ बातचीत के बाद फाइनल होगी. 

नोएडा के इन सेक्टरों से होकर गुजरेगा

नए एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रैफिक के बिना पहुंचा जा सकेगा. यह कॉरिडोर नोएडा के सेक्टर-94, सेक्टर 95 और सेक्टर 125 से 135 तक के रास्तों से होकर गुजरेगा. इन जगहों पर बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट ऑफिस, आवासीय परियोजनाएं और गांव मौजूद हैं. 

जेवर एयरपोर्ट जाना होगा आसान

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी बहुत ही शानदार हो जाएगी. नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक भी काफी हद तक कम हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें-जेवर एयरपोर्ट के पास 500-500 एकड़ में बनेगी 'जापान' और 'सिंगापुर सिटी', प्रॉपर्टी के दामों में आएगा उछाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Expressway, DND Flyway, Noida Airport, Noida Authority, Yamuna Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com