विज्ञापन

कैसा है नोएडा अथॉरिटी का नया 8 मंजिला हाईटेक ऑफिस, 6 एकड़ में फैला, 390 करोड़ लागत, शानदार ऑडिटोरियम, कान्फ्रेंस रूम PHOTOS

Noida Authority Office inauguration Latest Update: नोएडा अथॉरिटी के नए 8 मंजिला ऑफिस का सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया. 390 करोड़ की लागत से ये बिल्डिंग बनी है, जिसमें सभी हाईटेक सुविधाएं होंगी.

कैसा है नोएडा अथॉरिटी का नया 8 मंजिला हाईटेक ऑफिस, 6 एकड़ में फैला, 390 करोड़ लागत, शानदार ऑडिटोरियम, कान्फ्रेंस रूम PHOTOS
Noida Authority Building inauguration: नोएडा अथॉरिटी का नया ऑफिस
नोएडा:

Noida Authrity New Office: नोएडा अथॉरिटी का नया प्रशासनिक मुख्यालय बनकर तैयार हो गया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस नए भवन का उद्घाटन किया. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से ये भवन तैयार हुआ है, जो नोएडा के विकास का मुख्य केंद्र बनेगा. यूपी के सबसे अमीर प्राधिकरण नोएडा अथॉरिटी को 50 साल बाद अपनी ये इमारत मिल रही है. 50 साल पहले नोएडा की स्थापना के बाद से उसके ऑफिस अलग-अलग जगहों से चल रहे थे. यह भवन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की 45 मीटर सर्विस रोड पर स्थित है और शहर की प्रमुख सड़कों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी.

उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि 50 साल बाद किसी अथॉरिटी के पास अपना भवन हुआ है. अब हम लोगों को बेहतरीन सुविधा दें पाएंगे. सबकी समस्या का समाधान अब एक छत के नीचे होगा. उन्होंने कहा कि अथॉरिटी से जमीन लेकर जो निवेश नहीं कर रहें हैं, उन्हें नोटिस जारी कर, दूसरे को निवेश के लिए आमंत्रित करें.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने साथ ही कहा कि जेवर से अब जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होंगी. अब इलेक्ट्रॉनिक सर्किट की मैन्युफैक्चरिंग भी नोएडा में होगी. प्रदेश का जिसे सबसे ख़तरनाक इलाका मानते थे, वहां विकास की रफ्तार डबल इंजन की सरकार में हो रहा है. भारत में सबसे बेस्ट इन्वेस्टमेंट का डेस्टिनेशन है वो नोएडा है. तीनों प्राधिकरण विकास में भूमिका निभा रहें हैं.

सीएम योगी ने नोएडा अथॉरिटी का किया उद्घाटन

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर में नोएडा पहुंचे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और नंद गोपाल नंदी भी मौजूद थे. सीएम योगी ने यहां प्रदेश के पहले इलेक्ट्रॉनिक पार्क का भी शिलान्यास किया. नोएडा जिसे न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (NOIDA) भी कहते हैं, उसकी शानदार इमारत बनकर तैयार हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध नगर में कुल 2500 करोड़ की परियोनजाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आए हैं. सीएम योगी 608 करोड़ के भंगेल एलिवेटेड रोड का भी उद्घाटन करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

नोएडा अथॉरिटी के नए प्रशासनिक भवन की खास बातें

  • नया भवन नोएडा के सेक्टर-96 में मुख्य प्रशासनिक भवन बनाया गया 
  • परियोजना का काम 5 जनवरी 2016 निर्माण शुरू,  1 अप्रैल 2026 तक पूरा 
  • भवन 24 000 वर्गमीटर जमीन पर बना है, लागत 390 करोड़ रुपये है
  • इसमें दो बेसमेंट, एक प्रशासनिक टावर और एक ऑडिटोरियम है
  • अध्यक्ष, CEO, वित्त, विधि, आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक, ग्रुप हाउसिंग और RTI सेल 
  • ग्राउंड के अलावा 7 मंजिल की इमारत, दो बेसमेंट में करीब 670 वाहनों की पार्किंग 
  • सातवीं मंजिल पर बोर्ड रूम, छठी मंजिल पर दो कॉन्फ्रेंस रूम बनाए गए हैं
  • पहली मंजिल पर लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनने के लिए जनसुनवाई केंद्र 
  • भवन में ऊपर-नीचे आने-जाने के लिए 11 लिफ्ट लगाई गई हैं

नोएडा अथॉरिटी की नई इमारत

नोएडा अथॉरिटी का भवन नोएडा के सेक्टर 96 में बना है. नोएडा अथॉरिटी का ऑफिस अब प्रशासनिक कामकाज के लिए पूरी तरह तैयार है. ये इमारत वर्ष 2016 में बनना शुरू हुआ था.कोरोना महामारी के दौरान इसके निर्माण कार्य में देरी आई. फिर 2022 में निर्माण कंपनी को काली सूची में डाल दिया गया. नोएडा प्राधिकरण के लिए फिर से टेंडर जारी किए गए. और एसटी कंस्ट्रक्शन प्रालि को ठेका मिला. फिर नोएडा अथॉरिटी के नए भवन की डिजाइन में भी परिवर्तन होना था. नोएडा अथॉरिटी में 18 और 9 मंजिलों के दो टॉवर बनने थे. हालांकि नए बदलावों के साथ यहां 4 और 8 मंजिलों के दो टावर बने हैं. गौतमबुद्ध नगर प्राधिकरण के सभी विभाग अब यहीं से चलेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

नोएडा अथॉरिटी के अलग-अलग ऑफिस अभी

नोएडा अथॉरिटी के विभाग अभी अलग-अलग भवनों से संचालित हो रहे हैं. इसमें प्रशासनिक कामकाज सेक्टर 6 से चल रहा है. नोएडा अथॉरिटी के बाकी विभाग सेक्टर 19 और सेक्टर 20 के अलग भवनों से चल रहे हैं. नोएडा अथॉरिटी का उद्यान विभाग सेक्टर 39 में है. लेकिन अब नोएडा अथॉरिटी के सारे विभाग और कार्यालय नई बिल्डिंग में आ जाएंगे. इससे नोएडा के विभागों और अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच समन्वय बेहतर हो सकेगा। इसके साथ-साथ आम लोगों को अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग इलाकों के कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा

Noida Authority

Noida Authority

नोएडा अथॉरिटी के नए भवन में क्या-क्या

नोएडा अथॉरिटी का नया भवन सेक्टर 96 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास है और ये शहर के बीचोंबीच कनेक्टिविटी देता है. इससे इस भवन तक पहुंचना आसान होगा. 6 एकड़ इलाके में नोएडा अथॉरिटी का आधुनिक भवन परिसर है. बेसमेंट में पार्किंग है. नोएडा में रिहायशी इलाके, औद्योगिक इलाके और व्यावसायिक केंद्रों का विस्तार हो रहा है. नोएडा अथॉरिटी का नया ऑफिस ऐसे वक्त बना है, जब नोएडा एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी, बुलेट ट्रेन, नमो भारत ट्रेन रैपिड रेल के विस्तार और न्यू नोएडा जैसी परियोजनाएं रफ्तार पकड़ रही हैं.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली NCR में बसेगा खूबसूरत शहर, नमो भारत ट्रेन और मेट्रो भी गुजरेगी, मेरठ समेत 3 बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

इसे भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे का नया रूट, सिर्फ 20 मिनट में सीधे नोएडा एयरपोर्ट, बुलंदशहर समेत पूरे वेस्ट यूपी को फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Authority, Noida Authority New Building, Noida Authority Office, UP CM Yogi Adityanath, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com