विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के गोल्डन आई मॉल की 9वीं मंजिल आग की लपटों में गिरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर

ग्रेटर नोएडा के गोल्डन आई मॉल में बिल्डिंग की 9वीं मंजिल आग लग गई है, जिसे बुझाने का काम किया जा रहा है.

ग्रेटर नोएडा के गोल्डन आई मॉल की 9वीं मंजिल आग की लपटों में गिरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर
Golden Eye Mall के टावर-3 की 9वीं मंजिल पर लगी आग.

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कॉम्प्लैक्स की 9वीं मंजिल पर आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल के साथ पुलिस भी पहुंच गई. दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने का काम जारी है. आग की लपटें बाहर दिख रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन दमकल विभाग इसका जांच करेगा. फिलहाल आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है. जहां आग लगी है वह गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग टी-3 टावर की 9वीं मंजिल है. नौंवी मंजिल पर होने के चलते आग बुझाने में मुश्किलें आ रही हैं.

लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

जब आग लगी थी तो बिल्डिंग में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई थी, लेकिन सभी को सावधानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था. राहत की बात यह है कि आग में किसी जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida Fire, Greater Noida Building, Noida Building Fire, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com