राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर में पिछले महीने एक टेलर की हत्या की साजिश में कथित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 19 वर्षीय एक व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि सिंधी सरकार की हवेली, खेराड़ीवाला निवासी मोहम्मद जावेद आठवां आरोपी है, जिसे उदयपुर के मालदास गली इलाके में धारदार हथियारों से लैस दो हमलावरों द्वारा कन्हैया लाल की उसकी दुकान में हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
उन्होंने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए मोहम्मद जावेद ने कन्हैया लाल की हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी और हमले से पहले मुख्य आरोपी रियाज को दुकान पर पीड़ित की मौजूदगी की जानकारी दी थी.''गौरतलब है कि कन्हैया लाल की 28 जून को उसकी सिलाई की दुकान में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और अगले दिन एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इससे पहले 29 जून, एक जुलाई, चार जुलाई और नौ जुलाई को अलग-अलग छापेमारी में मुख्य आरोपियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. रियाज अख्तरी द्वारा टेलर पर किए गए हमले को गौस मोहम्मद ने एक मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था और वीडियो ऑनलाइन पोस्ट की थी. एक अन्य वीडियो में दोनों आरोपियों ने कहा था कि उन्होंने इस्लाम के कथित अपमान का बदला लेने के लिए कन्हैया लाल की हत्या की है. हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
ये भी पढ़ें:
- CBSE Result 2022: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से देखें अपना रिजल्ट
- LG ने की CBI जांच की सिफारिश, अरविंद केजरीवाल के डिप्टी CM का भी नाम शामिल
- "हम 'सावरकर की औलाद' से नहीं डरते..." : दिल्ली के डिप्टी CM का बचाव करते बोले CM अरविंद केजरीवाल
कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्ट, दिल्ली-मेरठ एक्सपप्रेस वे पर भारी वाहनों के परिचालन हुआ बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं