एलजी द्वारा आबकारी नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को फंसाया जा रहा है. ये केस बिल्कुल झूठा है. सिसोदिया कट्टर ईमानदार और देशभक्त आदमी हैं. मैंने आपको पहले ही बताया था कि मनीष जी को गिरफ्तार करने वाले हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने भाषण में और विधानसभा में मैंने कहा था कि मनीष को गिरफ्तार करने वाले हैं. तीन चार महीने पहले ही बताया था. मैंने पूछा था कि केस क्या है तो मुझे बताया गया कि ढूंढ रहे हैं, बना रहे हैं. अब हमारे देश के अंदर एक नया सिस्टम लागू किया गया है. पहले यह तय किया जाता है कि किस आदमी को जेल भेजना है और फिर उसके खिलाफ एक मनगढ़ंत झूठा केस बनाया जाता है. मीडिया से जो अभी तक मुझे पता चला है पूरा का केस झूठा है. मैं मनीष सिसोदिया को 22 साल से जानता हूं कट्टर ईमानदार कट्टर देशभक्त आदमी हैं. हमारे देश में पिछले 75 साल में सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क सारी पार्टियों सरकारों ने कर दिया था. करोड़ों बच्चे गरीबों के बच्चे जो सरकारी स्कूल में पढ़ते थे, उनका भविष्य अंधकार में था.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के LG ने केजरीवाल सरकार की शराब नीति की CBI जांच की सिफारिश की
कोई उम्मीद नहीं थी गरीब का बच्चा गरीब अमीर का बच्चा अमीर बनेगा. यह तय था गरीब का बच्चा मजदूरी करेगा रिक्शा चलाएगा. यह सिस्टम पूरे देश में चल रहा था. पहली बार जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री बने तब मनीष सिसोदिया ने रात दिन मेहनत करके दिल्ली के सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया ऐसा बनाया कि अमीरों के बच्चे भी अब सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों के डेस्क पर अमीर और गरीब के बच्चे साथ बैठकर पढ़ते हैं. मनीष सिसोदिया ने केवल देश के स्कूल ठीक नहीं किए बल्कि देश के करोड़ों बच्चों को उम्मीद भी है सरकारी स्कूल भी ठीक हो सकते हैं गरीबों के बच्चों का भविष्य भी अच्छा हो सकता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सुबह 6:00 बजे मनीष सिसोदिया अपने घर से निकल जाते हैं और अलग-अलग सरकारी स्कूलों का दौरा करते हैं. कौन भ्रष्टाचारी दुनिया के अंदर ऐसा है, जो सुबह 6:00 बजे उठकर स्कूलों के दौरे पर निकलता है. ये लोग समझ लें कि हम को जेल से डर नहीं लगता, इनको लगता होगा. तुम लोग सावरकर की औलाद हो जिसने अंग्रेजों से माफी मांगी थी, हम भगत सिंह की औलाद हैं, भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं, जिसने अंग्रेजों के सामने झुकने से मना कर दिया और फांसी पर लटक गया. हमें जेल और फांसी के फंदे से डर नहीं लगता हम कई बार जेल होकर आ गए हैं.
केजरीवाल ने आगे कहा कि ये लोग आम आदमी पार्टी के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हैं, यह सोचने की बात है. उन्होंने पहले भी केस किए गए, लेकिन सब छूट कर आ गए. पहले सत्येंद्र जैन कोई उन्हें गिरफ्तार किया और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने जा रहे हैं. ये आम आदमी पार्टी के पीछे ही क्यों पड़े हैं? आम आदमी पार्टी वाले कट्टर ईमानदार हैं. ये हम पर कीचड़ उछाल कर कहना चाहते हैं कि देखो ये भी हमारे जैसे हैं, लेकिन लोग उन पर यकीन नहीं कर रहे. जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी जीती है पूरे देश के अंदर आम आदमी पार्टी के आंधी आ रही है. आम आदमी पार्टी पूरे देश में फैल रही है, ये लोग उसको रोकना चाहते हैं. ये लोग नहीं चाहते कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में इनके टक्कर में खड़ी हो. आम आदमी पार्टी को पूरे देश में फैलने से अब कोई नहीं रोक सकता. हर कोई अच्छी शिक्षा अच्छा इलाज 24 घंटे बिजली सड़क पानी चाहता है. हर आदमी भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है, देश को नंबर वन बनाना चाहता है.
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का समय आ गया है. सिंगापुर की सरकार ने हम को आमंत्रित किया है. दिल्ली की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. ट्रम्प साहब की पत्नी भी दिल्ली सरकार के स्कूल देखना चाहती हैं. दिल्ली के लोगों को यकीन दिलाता हूं कि भले ही यह कितना भी परेशान करें जेल में रखें, लेकिन काम नहीं रुकेंगे. 75 साल में इन पार्टियों ने मिलकर देश को बर्बाद कर दिया इन 75 सालों में कितने देश हमसे आगे निकल गए.
भारत के लोग सबसे इंटेलिजेंट हैं, लेकिन इन पार्टियों ने देश को लूटा देश को दबाया है, लेकिन अब देश खड़ा हो रहा है, दिल्ली से जो चिंगारी निकली है, यह पूरे देश में फैलेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि अब समय आ गया है. अब देश जाग रहा है और समझ रहा है कि इन पार्टियों ने जानबूझकर देश को आगे नहीं बढ़ने दिया. तुम जितने मर्जी मनीष सिसोदिया सत्येंद्र जैन अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल लो, लेकिन देश आगे बढ़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं