CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के नतीजों को जारी कर दिया है. बोर्ड ने आज यानी 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम को जारी किया है. सीबीएसई ने दसवीं बोर्ड नतीजों को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपने बोर्ड रिजल्ट (CBSE Result 2022) को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in से चेक कर सकते हैं. कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट (CBSE Result 2022) को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल नंबर का इस्तेमाल करना होगा. इस साल 21 लाख बच्चों ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा दी है. बोर्ड परीक्षा जून में खत्म हो गई थी, तभी से बच्चों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार था. सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 94 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं वहीं इस परीक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है.
CBSE 10th, 12th Result 2022 Live: सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
CBSE Result 2022: रिजल्ट कैसे चेक करें?
1.सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
2.फिर कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें.
4.अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5.सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12 वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.
6.इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं