विज्ञापन

नोएडा में 6 लाख आबादी का एक और शहर बसेगा, न्यू नोएडा के बाद बागपत-खेकड़ा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे किनारे बनेगी नई सिटी 

New Noida master plan 2041: न्यू नोएडा के बाद गौतम बुद्ध नगर में एक और शहर बसाने की तैयारी है, जो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे किनारे बागपत और खेकड़ा में ये नया शहर बनेगा. नोएडा के मास्टर प्लान में न्यू नोएडा के बाद एक और शहर होगा.

नोएडा में 6 लाख आबादी का एक और शहर बसेगा, न्यू नोएडा के बाद बागपत-खेकड़ा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे किनारे बनेगी नई सिटी 
New Noida Cirt Route Map
ndtv
नोएडा:

नोएडा विस्तार के तीसरे चरण में खेकड़ा-बागपत एरिया में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे नया शहर बसाया जाएगा. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे खेकड़ा और बागपत में नोएडा पार्ट 3 बसाने की योजना है.नोएडा अथॉरिटी इसके लिए सर्वे करा रही है. रिपोर्ट शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है. इससे पहले न्यू नोएडा को चार चरणों में बसाने की प्लानिंग पहले ही हो शुरू हो चुकी है. न्यू ग्रेटर नोएडा यानी ग्रेटर नोएडा फेज दो के मास्टर प्लान 2041 को भी सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है. दूसरे चरण में 140 नए गांवों के साथ उनकी जमीनों का अधिग्रहण होगा. इससे ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के कुल गांवों की संख्या 257 हो जाएगी. इसमें गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के 140 गांव शामिल किए जाएंगे. ग्रेटर नोएडा मास्टर प्लान 2041 के हिसाब से शहर की आबादी अगले 15 साल में 40 लाख तक हो जाएगी.

न्यू नोएडा के लिए भूमि अधिग्रहण तेज

दिल्ली-एनसीआर में न्यू नोएडा का दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (DNGIR) क्षेत्र है, जो गौतम बुद्ध नगर के दादरी और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के गांवों की जमीन पर बनेगा.ये नया नोएडा शहर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नजदीक होगा. इस शहर का लगभग 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल होगा.नया नोएडा के लिए पहले चरण में 87 गांवों की जमीन का अधिग्रहण हो रहा है. इसमें बुलंदशहर के 60 और नोएडा के 27 गांव शामिल होंगे. लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत किसानों की जमीनों का अधिग्रहण होगा.

नोएडा प्राधिकरण की तैयारी तेज

न्यू नोएडा के पहले चरण के लिए बुलंदशहर के 24 और गौतम बुद्ध नगर के 13 गांव शामिल हैं.किसानों को 4300 प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा या 3800 और 7 फीसदी विकसित जमीन का विकल्प है. भूमि अधिग्रहण में तीन नए वर्क सर्किल बनाकर दो वरिष्ठ महाप्रबंधकों तैनात किए हैं. 18 अक्टूबर 2024 के बाद अधिसूचित गांवों में किसी भी निर्माण को पूरी तरह अवैध घोषित किया गया है. इन सेक्टरों में 1-2 साल में सड़क-बिजली और पानी की सप्लाई का ढांचा खड़ा हो जाएगा.

चार चरणों में बसेगा न्यू नोएडा

1. पहला चरण: 2023 से 2027 तक 3165 हेक्टेयर
37 चयनित गांवों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि अधिग्रहण तेज
2. दूसरा चरण : 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर में 
भारी औद्योगिक क्लस्टर, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल हब जैसी इकाइयां 
मुख्य आवासीय टाउनशिप और कर्मचारियों के लिए सस्ते घर तैयार होंगे.
3. तीसरा चरण: 2032 से 2037 तक 5908 हेक्टेयर में 
ट्रेड सेंटर, बड़े कॉमर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास लॉजिस्टिक्स हब और औद्योगिक गलियारे
4. चौथा चरण : 2037 से 2041 तक 8230 हेक्टेयर    
सार्वजनिक पार्क, ग्रीन स्पेस और हाउसिंग सोसायटी, अंतरराष्ट्रीय निवेश और बड़े एंटरटेनमेंट पार्क होंगे

न्यू नोएडा की 6 लाख की आबादी 

न्यू नोएडा मास्टर प्लान-2041 के अनुसार शहर में लगभग 3.5 लाख आबादी प्रवासी नौकरीपेशा लोगों की होगी. न्यू नोएडा में कई रेजिडेंशियल टाउनशिप की योजना है. इसमें आवासीय क्षेत्र को 4 कैटेगरी और 3 स्पेशल टाइप के मकान होंगे. 

  1.   EWS के लिए भूखंड: 18.1 हेक्टेयर
  2.   LIG फ्लैट: 40.8 हेक्टेयर
  3.   MIG फ्लैट: 29.9 हेक्टेयर
  4.   HIG फ्लैट: 1.8 हेक्टेयर
Latest and Breaking News on NDTV

New Noida Master Plan 2041 

इंडस्ट्रियल एरिया और एजुकेशन सिटी

नया नोएडा के पहले चरण में ही लगभग 3000 नई इंडस्ट्रियल यूनिट लगेंगी, जिससे लाखों नए रोजगार पैदा होंगे. न्यू नोएडा के मास्टर प्लान का लगभग 40 फीसदी हिस्सा यानी 8811 हेक्टेयर क्षेत्र IT सेक्टर, हैवी मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर हब बनेंगे. लगभग 9 फीसदी जमीन पर एजुकेशन सिटी बनेगी, जहां विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस, मेडिकल कॉलेज और तकनीकी संस्थान खोले जाएंगे.

अबू धाबी मॉडल पर वॉटर सप्लाई होगी

न्यू नोएडा में 6 लाख की आबादी के लिए 300 MLD पानी की जरूरत होगी. इसके लिए गंगाजल और भूजल को जरूरतें पूरी की जाएंगी. गिरते भूजल स्तर को सुधारने और वाटर रिचार्जिंग के लिए विशेष नहरें और कृत्रिम झीलें बनाई जाएंगी. न्यू नोएडा के सेक्टरों में जापानी सिटी, सिंगापुर सिटी और कोरियन सिटी जैसी टाउनशिप होंगी.

ये भी पढ़ें - न्यू नोएडा में एक एकड़ जमीन का रेट 1.75 करोड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के 37 गांवों में भूमि अधिग्रहण

नया नोएडा की कनेक्टिविटी 

न्यू नोएडा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के काफी नजदीक है. इससे उत्तराखंड और वेस्ट यूपी को भी रफ्तार मिलेगी. जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी न्यू नोएडा के एकदम करीब है. इसकी कनेक्टिविटी ईस्टर्न पेरीफेरल और गंगा एक्सप्रेसवे से भी होगी. इसके लिए लिंक रोड और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बन रहा है. 

ये भी पढ़ें - न्यू नोएडा के पहले चरण में 37 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होगा, किसानों को मिलेगा प्रति हेक्टेयर 5 करोड़ का मुआवजा

ये भी पढ़ें - नोएडा को मिली बड़ी सौगात! NCR का पहला डबल-डेकर रोड बनेगा, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक सफर होगा आसान

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Noida, New Noida Master Plan 2041, Noida Authority, Delhi Dehradun Expressway, Baghpat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com