विज्ञापन

नोएडा को मिली बड़ी सौगात! NCR का पहला डबल-डेकर रोड बनेगा, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक सफर होगा आसान

NCR First Double-Decker Road: NCR के पहले डबल-डेकर रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है. इसके बनने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान होगा और रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.

नोएडा को मिली बड़ी सौगात! NCR का पहला डबल-डेकर रोड बनेगा, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक सफर होगा आसान
NCR's First Double-Decker Elevated Road: नोएडा में NCR के पहले डबल-डेकर रोड को मंजूरी, लाखों लोगों को फायदा
  • ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बोर्ड ने एक मूर्ति चौक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक डबल-डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी दे दी है
  • डबल-डेकर फ्लाईओवर बनने से शाहबेरी के जाम से मुक्तु मिलेगी, इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा
  • न्यू नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 105 मीटर लंबी नई सड़क बनाई जाएगी

ग्रेटर नोएडा में  डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है. ग्रेनो अथॉरिटी बोर्ड ने गुरुवार को फ्लाईओवर के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी. इस फ्लाईओवर के बनने से एक मूर्ति चौक से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक का सफर आसान हो जाएगा. लोगों को भीड़भाड़ से बड़ी राहत मिलेगी. वर्तमान में शाहबेरी से होकर गुजरता पड़ता है. शाहबेरी के छोटे और जाम वाले रास्ते से वाहनों को बहुत ज्यादा दिक्कत होती है. वहीं सड़कें भी खराब हैं. डबल-डेकर फ्लाईओवर बनने से गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा आने-जाने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी. दरअसल शाहबेरी में सड़क को चौड़ा करने की गुंजाइश नहीं है, इसीलिए एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया गया है.

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पहुंचान होगा आसान

 105 मीटर लंबी सड़क बनाए जाने को भी बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. इस सड़क को न्यू नोएडा इलाके में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़े जने की प्लानिंग है. इससे ग्रेटर नोएडा से न्यू नोएडा और बील टोल प्लाजा के पास से सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक पहुंचा जा सकेगा.वहीं रिठौरी के पास रेलवे लाइन पर एक फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा.

एक मूर्ति चौक से शाहबेरी तक डबल डेकर रोड बनेगा

वहीं ग्रेटर नोएडा की 130 मीटर चौड़ी सड़क को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी चल रही है. इसके लिए एक मूर्ति चौक से शाहबेरी तक डबल डेकर रोड बनाया जाएगा.  इससे ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कनेक्टिविटी तो बेहतर होगी ही साथ ही ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

1280 करोड़ से बनेगा डबल डेकर एलिवेटेड रोड

डबल डेकर एलिवेटेड रोड को दो चरणों में बनाए जाने को अथॉरिटी ने मंजूरी दी है. इसे बनाने में कुल 1280 करोड़ रुपये की लागत आएगी. पहले चरण में एक मूर्ति गोल चक्कर से शाहबेरी नाले के पास तक  3-लेन का डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. इसे बनाने में 756.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं दूसरे चरण में शाहबेरी नाले से क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक सड़क बनाई जाएगी. पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से यहां सिंगल एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. इसे बनाने में 524 करोड़ रुपये खर्च होंगे.इस पूरे प्रॉजेक्ट का खर्च यमुना अथॉरिटी, नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और गाजियाबाद अथॉरिटी आपस में मिलकर करेंगी.

ये Video भी देखें :₹4,200 करोड़ के एक्सप्रेसवे पर सवाल, उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही सड़क धंसी

ये भी पढे़ं- महामाया पर नहीं लगेगा जाम, बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक फर्राटेदार सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Double Decker Flyover, Greater Noida West News, Noida Flyover, Elevated Road, Greater Noida Authority
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com