अगर आप नए साल में लग्जरी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है. मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स के बाद अब जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी इंडिया ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी 1 जनवरी 2027 से अपने सभी मॉडल की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. ऑडी ने इसकी वजह बढ़ती इनपुट लागत और कारोबार को लंबे समय तक बनाए रखने की जरूरत बताई है.
सभी मॉडल की कारें 1 जनवरी से होंगी महंगी
ऑडी इंडिया ने मंगलवार को कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी. कंपनी के मुताबिक, सभी मॉडल की कीमतों में 2% तक का इजाफा किया जाएगा. नई कीमतें 1 जनवरी 2027 से लागू होंगी.
ग्राहकों को प्रीमियम एक्पीरिएंस देने पर फोकस
बलबीर सिंह ढिल्लों के मुताबिक, कंपनी का फोकस ग्राहकों को बेहतर प्रीमियम ओनरशिप सभी मॉडल देने और ब्रांड पर उनका भरोसा बनाए रखने पर है. ऑटो सेक्टर में इन दिनों इनपुट, उत्पादन और ऑपरेशन की लागत बढ़ रही है.इसी वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कीमतें बढ़ाने का सिलसिला देखने को मिल रहा है.कंपनियां ग्राहकों की मांग और अपने मुनाफे के बीच संतुलन बनाने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं.
मारुति सुजुकी ने भी बढ़ाए दाम
ऑडी से पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया भी कीमतें बढ़ा चुकी है. कंपनी के चुनिंदा मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी 22 नवंबर से लागू हो गई है. इसके तहत गाड़ियों की वॉल्यूम-वेटेड औसत कीमत में करीब 0.31% का इजाफा हुआ है.
मारुति ने कहा था कि महंगाई के बीच लगातार बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लेना पड़ा. हालांकि, कंपनी ने ऑपरेशन को ज्यादा बेहतर बनाकर और बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा खुद उठाकर ग्राहकों पर बोझ कम रखने की कोशिश की है.बता दें कि मारुति ने 2026 में कई बार कीमतें बढ़ाई हैं. सितंबर में भी कंपनी ने चुनिंदा मॉडल के दाम 20,000 रुपये तक बढ़ाए थे.
टाटा मोटर्स ने भी बढ़ाए कमर्शियल वाहनों के दाम
टाटा मोटर्स भी कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है. कंपनी ने 1 अक्टूबर से अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1% तक का इजाफा किया था. अब ऑडी के फैसले से साफ है कि बढ़ती लागत का असर अलग-अलग सेगमेंट की वाहन कंपनियों पर पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें | आज से महंगी हो गईं मारुति सुजुकी की कारें, मुनाफा करीब 27% घटते ही कंपनी ने ग्राहकों को दिया झटका
यह भी पढ़ें | नोएल टाटा की चिट्ठी के बाद टली टाटा संस की बोर्ड मीटिंग, अब 30 नवंबर को होगी बैठक, चेयरमैन पद को लेकर भी टकराव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं