कानपुर शहर 30 लाख और कानपुर देहात की जनसंख्या को मिला दें तो महानगर की आबादी 45 लाख पार कर गई है. लिहाजा कानपुर विकास प्राधिकरण अब नया शहर बसाने की तैयारी कर रहा है. कानपुर मास्टर प्लान 2031 के हिसाब से 80 से ज्यादा गांवों की करीब 18 हजार से ज्यादा हेक्टेयर जमीन पर नया शहर बसाने की तैयारी है. न्यू कानपुर सिटी में नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई के जैसे ऊंची इमारतें भी बनाई जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों का सपना पूरा हो सके. शुरुआती तौर पर नया कानपुर में 50 हजार से ज्यादा किफायती आवास बनाने की योजना है. केडीए ने इन 80 गांवों के लिए न्यू जोन प्लान रेडी किया है।. इसमें आवासीय, कमर्शियल, औद्योगिक और ग्रीन एरिया के लिए अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे.विजय नगर, पनकी तक विस्तार के बाद नया इंडस्ट्रियल जोन भी बनाया जाएगा. नोएडा की तर्ज पर नई योजना में स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, कन्वेंशन सेंटर, पिकनिक स्पॉट होंगे. चौड़ी सड़क-पार्क और हरियाली जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी.
किस तहसील के कितने गांव
बिल्हौर: 38 गांव
नरवल: 17 गांव
मैथा:13 गांव
अकबरपुर:10 गांव
कानपुर सदर: 2 गांव
मंधना-बिठूर से नरवल तक के गांव शामिल
कानपुर नगर और कानपुर देहात की 5 तहसीलों के 80 गांव इसमें शामिल होंगे. केडीए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) की मंजूरी के साथ जोनल मास्टर प्लान तैयार कर रहा है. इस नए शहर में मंधना-बिठूर बेल्ट में सिंहपुर कछार, बैरी अकबरपुर, संभलपुर, गंगपुर चंकबदा और हिंदूपुर जैसे गांव इसमें शामिल हैं. अकबरपुर और मैथा जैसी तहसीलों के हाईवे कनेक्टिविटी और औद्योगिक गलियारों के कारण नए जोन की पहचान की है. साउथ कानपुर की नरवल तहसील के गांव में भी इसमें शामिल होंगे.

Kanpur City KDA Master Plan 2031
केडीए महायोजना 2031 क्या है
नोएडा-गाजियाबाद, मुंबई जैसी ऊंची इमारतें बनेंगी
45 मीटर चौड़ी सड़कें और 4 लेन की कनेक्टिविटी रोड
मेडिसिन सिटी बनी मेडिकल हब के तौर पर
नॉलेज पार्क शैक्षणिक संस्थानों के लिए बड़ा कैंपस
ईवी पार्क इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण-रिसर्च के लिए
लैंड पूलिंग पॉलिसी में क्या
केडीए किसानों की जमीनें आसानी से लेने के लिए लैंड पूलिंग पॉलिसी पर काम कर रहा है. किसानों को जमीन के बदले 25% विकसित भूखंड दिए जाएंगे ताकि भूमि मालिकों का सही तरीके से पुनर्वास हो सके. केडीए ऑफिस की भागदौड़ रोकने के लिए पूरे इलाके को 6 प्रशासनिक जोन में बांटा गया है. गांव की आधिकारिक लिस्ट देखने के लिए केडीए की साइट से जानकारी हासिल करें.
मैनावती मार्ग पर न्यू कानपुर सिटी का प्लान
इस क्षेत्र को अधिसूचित किया गया है और कोई भी जमीन या घर खरीदने से पहले खरीदारों को KDA के मास्टर प्लान और भूमि से जुड़े दस्तावेजों की जांच की सलाह दी गई है. ये न्यू कानपुर सिटी कानपुर के मैनावती मार्ग के किनारे बसाई जा रही है. ये योजना कल्याणपुर और बिठूर के बीच बन रही है. न्यू कानपुर सिटी का दायरा लगभग 378 एकड़ है. इसमें 5 राजस्व गांवसिंहपुर कछार, संभलपुर, गंगपुर चंकबदा, बैरी अकबरपुर, हिंदूपुर शामिल है. ये आवासीय योजना मैनावती मार्ग से सीधे जुड़ेगी, जहां 45 मीटर चौड़ी सड़क होगी.
🏡 आवासीय भूखण्ड पाने का सुनहरा अवसर! कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ई-ऑक्शन। #KDA #EAuction #Kanpur https://t.co/JW59M5PiJ6
— Kanpur Development Authority (@kdakanpur) September 29, 2026
दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसा मार्केट
दिल्ली के कनॉट प्लेस की तरह यहां बड़ा कमर्शियल हब विकसित किया जाएगा. इससे कल्याणपुर, मंधना, बिठूर रोड और सिंहपुर का इलाका विकसित होगा. यहां 300 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया है. करीब 3 दशकों तक भूमि विवाद के बाद केडीए बोर्ड से लेआउट को मंजूरी मिल चुकी है. रेरा की मंजूरी के साथ यहां 1793 आवासीय और कमर्शियल प्लॉट उपलब्ध होंगे.
ये भी पढ़ें - नवरात्रि में लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का शिलान्यास, 11 KM में 12 स्टेशन, कानपुर-आगरा मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन होगा
ये भी पढ़ें - बागपत में बसेगा नया शहर, नोएडा, गाजियाबाद जैसा चमकेगा शहर, स्मार्ट टाउनशिप से 80 गांवों को फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं