- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने छाता इलाके में 289 एकड़ में एक हाईटेक टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई है
- टाउनशिप में रिहायशी फ्लैट, प्लॉट, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, अस्पताल और कमर्शियल सेंटर शामिल होंगे
- इसमें पार्क, ग्रीन बेल्ट, चौड़ी सड़कें, अंडरग्राउंड बिजली तार और सीवेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक नया शहर ही साकार हो रहा है. मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) छाता इलाके में एक बड़ी टाउनशिप विकसित कर रहा है. ये दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर छाता तहसील के पास 289 एकड़ में तैयार होगी. छाता और बरसाना मार्ग के तिराहे के पास इस हाईटेक टाउनशिप को मंजूरी मिल गई है. यह दिल्ली-एनसीआर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सौगात होगी. यह सिटी बरसाना, नंदगांव, कोकिलावन के शनिदेव मंदिर और गोवर्धन जैसे धार्मिक स्थलों के करीब है.
फ्लैट-प्लॉट से लेकर मॉल-रेस्तरां तक
इस टाउनशिप में सिर्फ रिहाइशी मकानों के साथ ग्रुप हाउसिंग फ्लैट और एलआईजी-एचआईजी के प्लॉट होंगे. बड़े शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और रिटेल सेंटर भी यहां होंगे. स्कूल, अस्पताल और छोटे उद्योगों के लिए कमर्शियल सेंटर होंगे.टाउनशिप में पार्क, ग्रीन बेल्ट, जलाशय और चौड़ी सड़कों के साथ ग्रीन एरिया भी होगा.अंडरग्राउंड बिजली के तार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ सभी नागरिक सुविधाएं भी यहां होंगी. बरसाना और गोवर्धन के करीबी की वजह से यहां गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं और सस्ते होटलों के लिए विशेष जोन होंगे.
इस टाउनशिप में मथुरा और गोवर्धन तहसील के तहत 93 गांव शामिल किए जाएंगे. मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में बोर्ड की 110वीं बैठक में यह फैसला हुआ है. वृंदावन की रुक्मिणी विहार आवासीय योजना के करीब 18 साल बाद मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की यह सबसे बड़ी आवासीय योजना है. यह दिल्ली एनसीआर के नजदीक सस्ता फ्लैट पाने वालों के लिए भी बड़ा अवसर होगी.
गोवर्धन और छाता तहसील के गांव
गोवर्धन तहसील के गांव हथिया, कमई, डाहरौली, रहेड़ा, ततारपुर, सहार, देवपुरा, भरनाकलां, सीह, पलसों, मड़ौरा, भगौसा, सकरवा, डिरावली, पाली, भरनाखुर्द, लोहरवारी,रीठोरा, देवसेरस, दौलतपुर, मलसराय, कोंथरा, बछगांव, राकौली,नाहरा, जानू, महरौली, मुड़सेरस, सौंख देहात, पैंठा, नेनू पट्टी, नगला सावंत, बसई, सोंसा, सेंही, कोसीखुर्द, बोरपा, अहमल, मल्हू, नगला छिंगा, भदार और छाता तहसील के गांव ब्रिजवारी, कमालपुर, पिसावा, मड़ोई, लौधोली शामिल हैं.
मथुरा तहसील के ये गांव शामिल
मथुरा तहसील के गांव भाहपुर चैनपुरा, नगला गजू, बेरुका, रामपुर, नवीपुर, नगरी, करनपुर, बेगमपुर, मिर्जापुर नगला, कोह, पिपरोठा मुर्शिदपुर, समसपुर, मलिकपुर, बाक़लपुर फरह, बरोदा मशरकपुर, जोधपुर, भुड़रसु, धाना डालचंद्र, सोन, बलरई बांगर खादर, झंडीपुर खादर बांगर, ख़ैरट, गढ़ाया लतीफ पुर खादर बांगर, परखम, जमालपुर, धाना खेमा, बबूरी शार्की, लाड़पुर, धाना वीरान, उमरी, सनौरा, हतावली, विसू, भदाया, कवायला, गोकुलपुर, नगला मनीराम, आमल सुल्तानपुर खादर बांगर, मीरपुर गांवों को Gइस टाउनशिप में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें - न्यू हाथरस सिटी: आगरा-अलीगढ़ से मथुरा के करीब 10 हजार एकड़ में नया शहर बसेगा, नोएडा जेवर एयरपोर्ट से नजदीक
छाता तहसील में हाईटेक टाउनशिप
प्राधिकरण ने छाता के करीब गैर विवादित जमीनों को चिन्हित कर लिया है.इसकी जमीन का एक बड़ा हिस्सा लैंड पूलिंग योजना और किसानों से सीधे आपसी सहमति से खरीदा जाएगा. अथॉरिटी रियल एस्टेट एजेंसियों और निजी बिल्डरों की भागीदारी के लिए टेंडर जारी करने वाला है.
मथुरा-वृंदावन में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
बरसाना के लाडली जी मंदिर और कोकिलावन जाने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए अब बेहतर विकल्प मिलेंगे. खासकर विदेशी सैलानियों के लिए सबसे बेहतर साबित होगा. होटल, कमर्शियल सेंटर के जरिये स्थानीय युवाओं को हजारों रोजगार पैदा मिलेंगे.छाता क्षेत्र में टाउनशिप से आस-पास की जमीनों की कीमतें और रियल एस्टेट मार्केट में भारी उछाल आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं