विज्ञापन

गोल्ड लोन लेने वालों को झटका: अब हर महीने भरनी होगी ब्याज की किस्त, सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बीच RBI सख्त

Gold Loan New Rule: RBI ने एक साल से ज्यादा टेन्योर वाले गोल्ड लोन पर हर महीने ब्याज चुकाने को कहा है. सोने की कीमतों में गिरावट और बढ़ते LTV के बीच NBFCs को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

गोल्ड लोन लेने वालों को झटका: अब हर महीने भरनी होगी ब्याज की किस्त, सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बीच RBI सख्त
Gold Loan Rule Change: सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव! साल के अंत में नहीं, अब हर महीने चुकाना होगा ब्याज
NDTV इंडिया

Gold Loan Interest:  अगर आपने सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया है या लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन देने वाली NBFCs को लंबे समय वाले गोल्ड लोन पर ब्याज (Gold Loan interest) हर महीने वसूलने की सख्त सलाह दी है. अब एक साल से ज्यादा अवधि वाले लोन में टेन्योर के आखिर में एकमुश्त ब्याज और मूल रकम चुकाने के पुराने तरीके पर सतर्कता बरतने को कहा गया है. 

सोने की कीमतों में गिरावट के चलते अब गिरवी रखे सोने की वैल्यू कम हो रही है और लोन का अनुपात बढ़ गया है. इसे देखते हुए RBI ने लोन देने वाली कंपनियों को सतर्क रहने को कहा है.

एक साल से ज्यादा के गोल्ड लोन पर हर महीने देना होगा ब्याज

RBI ने गोल्ड लोन फाइनेंस करने वाली कंपनियों से कहा है कि एक साल से अधिक अवधि वाले लोन पर ग्राहकों से हर महीने ब्याज की किस्त ली जाए. अब तक कई लेंडर्स में लोन की अवधि खत्म होने पर ब्याज और मूल रकम एक साथ चुकाने का तरीका चलता था. केंद्रीय बैंक ने इस व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और ब्याज की नियमित वसूली पर जोर दिया है.

सोने की कीमतों में गिरावट, NBFCs को सतर्क रहने की सलाह

RBI ने NBFCs के CEO के साथ बैठक में सोने की कीमतों में गिरावट और बढ़ते Loan-to-Value (LTV) अनुपात को लेकर चिंता जताई. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सोने की कीमतों में करीब 30% से 40% तक गिरावट के बीच कुछ कंपनियों का LTV करीब 75% तक पहुंच गया है. ऐसे में कंपनियों को गोल्ड लोन देते समय ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया. केंद्रीय बैंक ने NBFCs को तेजी से कारोबार बढ़ाने के बजाय रिस्क को ध्यान में रखकर काम करने की सलाह भी दी. नए टेक्नोलॉजी पार्टनर जोड़ते समय साइबर रिस्क को देखते हुए ज्यादा जांच करने को कहा गया.

गोल्ड लोन में NPA दोगुना, ₹10 करोड़ का नियम भी साफ

गोल्ड लोन सेक्टर में इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में NPA रेशेयो दोगुना हुआ है. इंडस्ट्री के मुताबिक, लोन से जुड़े नए नियमों के बाद ग्राहकों को भुगतान के तरीके समझने और अपनाने में समय लग रहा है.TransUnion Cibil के मुताबिक, गोल्ड लोन का NPA 31 मार्च 2026 के 0.16% से बढ़कर अगस्त के अंत में 0.3% हो गया. जिन ग्राहकों के पास कई गोल्ड लोन खाते हैं, उनके किस्त चुकाने में देरी की संभावना ज्यादा देखी गई.

बैठक में RBI ने यह भी साफ किया कि जिन NBFCs का नेट ओन्ड फंड मार्च 2027 तक ₹10 करोड़ नहीं होगा, उन्हें आगे कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. माइक्रोफाइनेंस संस्थानों ने फसल लोन पर दी गई छूट को लेकर सवाल पूछे, जिनका जवाब दिया गया.

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल?

RBI की बैठक में दो दर्जन से ज्यादा एनबीएफसी, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और माइक्रोफाइनेंस लेंडर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए. इसमें सा-धन (Sa-Dhan), माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (MFIN) और फाइनेंस इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल (FIDC) जैसे इंडस्ट्री संगठनों ने भी हिस्सा लिया.इसके अलावा, चुनिंदा अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों (UCBs), नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटीज के प्रतिनिधियों के साथ अलग बैठक भी हुई.

यह भी पढ़ें | रिटायरमेंट के बाद किस्तों में PF निकालने पर लगेगा टैक्स या मिलेगी छूट? EPF0 के SWP ऑप्शन पर एक्सपर्ट्स की राय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Loan New Rules, RBI Gold Loan Rules, Gold Loan Interest Rate, Gold Prices Fall, Gold Loan EMI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com