विज्ञापन

बागपत में बसेगा नया शहर, नोएडा, गाजियाबाद जैसा चमकेगा शहर, स्मार्ट टाउनशिप से 80 गांवों को फायदा

Baghpat Smart Township: बागपत भी अब दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की तरह चमकने वाला है. यहां मेट्रो सिटी की तर्ज पर स्मार्ट टाउनशिप बनाई जाएगी. जो दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे समेत 3 बड़े हाईवे और मेट्रो से जुड़ेगा.

बागपत में बसेगा नया शहर, नोएडा, गाजियाबाद जैसा चमकेगा शहर, स्मार्ट टाउनशिप से 80 गांवों को फायदा
बागपत में बसेगा नया शहर, दिल्ली नोएडा से मजबूत होगी कनेक्टिविटी (फोटो सोर्स:NDTV ग्राफिक्स)
  • बागपत में जल्द ही मेट्रो सिटी की तर्ज पर एक स्मार्ट टाउनशिप बनाया जाएगा.
  • यह प्रोजेक्ट बागपत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की तर्ज पर तैयार होगा.
  • स्मार्ट टाउनशिप से बागपत जिले के करीब 80 गांवों को सीधा फायदा होगा.

बागपत भी अब दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर विकसित होगा. आने वाले दिनों में यहां का नजारा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की तरह कही दिखने वाला है. बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी में मेट्रो सिटी की तर्ज पर स्मार्ट टाउनशिप बनाई जाएगी. यानि यहां एक नया शहर बसेगा, जिसकी सीधी कनेक्टिविटी दिल्ली से होगी. इसके लिए बागपत जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के लिए सात हेक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी है. जबकि 12 हेक्टेयर जमीन और ली जाएगी. जिसके बाद मेट्रो सिटी की तर्ज पर स्मार्ट टाउनशिप बनाने का काम शुरू होगा. ऐसे में अब बागपत जिले में भी लोगों को विश्वस्तरीय आवासीय और बुनियादी सुविधाएं मिलेगी. जिसके लिए प्रशासन की तरफ से काम तेज हो गया है. इस प्रक्रिया से बागपत जिले के करीब 80 गांवों को सीधा फायदा होगा.

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी के पास बनेगी स्मार्ट टाउनशिप

बागपत जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अग्रवाल मंडी टटीरी के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से लेश स्मार्ट टाउनशिप बनेगी. यह पूरी तरह से एक नया शहर होगा. जहां 12 हेक्टेयर जमीन और ली जाने वाली है. इस टाउनशिप में मेट्रो शहरों की तरह चौड़ी सड़कें, ग्रीन बेल्ट, अंडरग्राउंड ड्रेनेज, 24 घंटे बिजली-पानी की आपूर्ति, आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र, कमर्शियल स्पेस और केंद्रीय विद्यालय जैसी सुविधाएं मिलेगी. बागपत जिले के लिए यह बड़ी परियोजना मानी जा रही है. 

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

बागपत में बनने वाली इस स्मार्ट टाउनशिप से यहां के लोगों की दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. क्योंकि यह प्रोजेक्ट तीन हाईवे और रेल मार्ग से सीधा कनेक्ट होगा. जिससे दिल्ली एनसीआर में आने जाने वालों को फायदा होगा. टाउनशिप से दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे को जोड़ देगा. वहीं बात अगर रेल मार्ग की करें तो दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के पास टटीरी में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज से यह प्रस्तावित हाई-स्पीड लिंक कॉरिडोर इस टाउनशिप को दिल्ली मास्टर प्लान के तहत सीधा जोड़ देगा.

इसके अलावा केंद्र सरकार ने दिल्ली के शाहदरा, लोनी से बागपत के खेकड़ा तक मेट्रो विस्तार करने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा है. ऐसे में यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो इस मेट्रो कॉरिडोर के बनने से दिल्ली और बागपत के बीच दैनिक यात्रा करने वाले लाखों नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. जिसे बागपत जिला मेट्रो से भी जुड़ जाएगा. 

बागपत के 80 गांवों को फायदा 

बागपत जिले की इस परियोजना से करीब 80 गांवों को सीधा फायदा होगा. जकापुर , मोहम्मदपुर और सीसाना जैसे गांव भी नजदीक आ जाएंगे. दिल्ली-सहारनपुर मुख्य मार्ग पर बड़ौत की तरफ आने वाले गांवों को भी अब शानदार सुविधाएं मिलेगी. वहीं इस प्रोजेक्ट के बाद जमीन की कीमतों में उछाल आएगा. जिससे ग्रामीणों को बड़ा फायदा होगा. इसके अलावा इन गांवों में बेहतर सड़कों का भी जाल बिछेगा. इसलिए बागपत में स्मार्ट सिटी के तर्ज पर बनने वाले स्मार्ट टाउनशिप से बड़ा फायदा होगा. 

ये भी पढे़ंः 5 घंटे में भरतपुर से भोपाल, जयपुर-कोटा, ग्वालियर से इंदौर तक कनेक्टिविटी, राजस्थान में 210 गांवों की जमीन का अधिग्रहण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baghpat News, Smart Township, Smart City Development, Delhi Dehradun Highway News, Smart Townships
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com